हालात

राजस्थान: रोजगार को लेकर सीएम वसुंधरा का विरोध, महिला ने कहा, युवा घर बैठे हैं, वोट क्यों दें, वीडियो वायरल

राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे एक कार्यक्रम में जनता से रूबरू हो रही थीं तब एक महिला ने उनसे रोजगार को लेकर तीखा सवाल पूछ डाला। सीएम वसुंधरा ने जवाब देने के बजाए आगे बढ़ जाना ही उचित समझा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

विधनासभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवारों को जनता का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला राजस्थान का है। जहां इस बार खुद सीएम वसुंधरा को एक रैली के दौरान महिला का विरोध झेलना पड़ा। दरअसल वसुंधरा एक कार्यक्रम में जनता से मिल रही थीं तब एक महिला ने उनसे रोजगार को लेकर तीखा सवाल पूछ डाला। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

रैली के बाद जनता से मिलते हुए सीएम वसुंधरा से महिला से हाथ मिलाने के लिए पहुंचीं, तब महिला ने सीएम वसुंधरा से पूछा कि वो उन्हें वोट क्यों दें? महिला ने कहा कि बच्चे तो पढ़-लिखकर घर बैठे हैं।’ हालांकि महिला कुछ और बात कहती इससे पहले ही सीएम वसुंधरा ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वो कुछ और सवाल पूछें। इसके बाद सीएम आगे चली गईं।

ऐसा पहली बार है नहीं जब राज्य में बीजोपी उम्मीदवारों को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले झालावाड़ के खानपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र नागर जब गोविंदपुरा गांव में जनसंर्पक के लिए पहुंचे तब गांव वालों ने उनके काफिले को गांव में आने से मना कर दिया। गांव वालों ने उनके काफिले को आधा किलोमीटर पहले ही रोक दिया। इस दौरान बीजेपी पदाधिकारियों ने गांव वालों को लाख समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद लोगों ने नेता जी को गांव के अंदर दाखिल नहीं होने दिया।

बता दें, राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान है। मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ राजस्थान चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई सड़कों पर जाम का खतरा

  • ,
  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना