उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के जिला प्रशासन ने रुद्रपुर नगर निगम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों- फूल बाग, छतरपुर, मटकोटा, बिंदू खेरा, भमरौला और लोहार्री में आज रात से 16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। लॉकडाउन में दूध, फल और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर पर की जाएगी। लोगों को केवल चिकित्सा आपात स्थितियों में ही आवागमन की अनुमति होगी। उधमसिंह नगर जिले के सीएमएचओ कार्यालय में पंजीकृत सभी सरकारी अस्पताल और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, आज भारतीय समाचार माध्यमों के एक बड़े हिस्से पर फासीवादियों ने कब्जा कर लिया है। टेलीविजन चैनलों, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और झूठी खबरों द्वारा नफरत फैलाई जा रही है। झूठ का यह आख्यान भारत को अलग-थलग कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं सत्य में रुचि रखने वालों के लिए स्पष्ट और सुलभ बनाना चाहता हूं और कल से मैं आपके साथ वीडियो पर अपने विचार साझा करूंगा।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
भारतीय सेना के अधिकारियों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख के चुशुल में कल भारत और चीन के बीच कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता होगी। वार्ता मुख्य रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ विघटन के दूसरे चरण पर केंद्रित होगी।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
केरल में कोच्चि की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने केरल गोल्ड स्कैंडल मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को 8 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पार्टी के 16 वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के हिरासत में रखे जाने को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने के निर्देश दिए हैं।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई कई अहम मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के जरिए हम भारत में अगले 5 से 7 वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “वर्ल्ड बैंक ने पहले ही 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में हमारी रैंक बढ़ा दी है, लेकिन क्लीयरेंस, सर्टिफिकेट और कंप्लायंस की प्रक्रियाएं बहुत कठिन हैं। हम सभी को डिजिटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य GDP, कृषि विकास दर और ग्रामोद्योग विकास को बढ़ाना है।”
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में मानसून पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 9 जिलों के जिला कलेक्टरों, जिला अधिकारियों, मुख्य अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक पार फिर पीएम मोदी को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “वह झूठ बोल रहे हैं, सो रहे हैं और भारत इसकी कीमत चुका रहा है।”
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद हर दिन उससे जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बिकरू गांव के लोगों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। गांव में पुलिस चौपाल लगाई तो एक बुजुर्ग ने बताया कि 20 साल पहले वह नए कपड़े पहन घर से निकला था तो विकास ने उसे पीटा था। इसके बाद वह हमेशा पुराने कपड़े पहनता रहा। यह कहानी सुन पुलिसवाले भी हैरान रह गए।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
पुडुचेरी में आज कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए हैं। अब वहां कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,468 है जिसमें 665 सक्रिय मामले और 18 मौतें शामिल हैं।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विदेशी नागरिकों को ब्लैकलिस्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
CBSE के 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। छात्र cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 88.78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल परीक्षा में त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई प्रदर्शन के मामले में टॉप थ्री हैं। दिल्ली जोन में 94.39 फीसदी परिणाम आया है, वहीं लड़कियों का प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा। इस बार 12वीं कक्षा के 12 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने आईबी स्टाफ अंकित शर्मा हत्याकांड में निलंबित आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका खारिज कर दी।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया है। अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं। ऑपरेशन जारी है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
नेपाल में भारी वर्षा के कारण पिछले 4 दिनों में बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम 60 लोगों की मौत हो हो गई है और 41 लोग लापता हैं। पश्चिमी नेपाल के मायागड़ी जिले में 27 मौतों हुई हैं। यह जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सरकारी माध्यमिक शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित करने के लिए कहा गया है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
झारखंड में कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,774 हो गई है, जिसमें 1,433 सक्रिय मामले, 2308 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा, “पटना एम्स के फुटपाथ पर लेटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। सरकार, प्रशासन और अस्पताल कोई नहीं सुन रहा है। बिहार में कोरोना के हालात बहुत भयावह है। आने वाले दिनों में स्थिति बेकाबू होने वाली है। सरकार जांच नहीं कर रही, कर रही है तो आंकड़े छुपा रही है। बिहार को अब भगवान बचाए।”
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना के 95 नए मामले सामने आए हैं। 133 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 4 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 24,487 है, जिसमें 5,753 सक्रिय मामले और 514 मौतें शामिल हैं।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
बिहार के दरंभंगा में लोग भारी वर्षा के बाद कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घनश्यामपुर सर्कल अधिकारी ने कहा, "हम क्षेत्र में नदियों के जल स्तर पर नजर रख रहे हैं और आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क कर रहे हैं। स्थिति चिंताजनक है।"
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
बिहार के भागलपुर में पुलिस ने बैंड बाजे के साथ पहुंचकर फरार चल रहे अपराधियों के घर के बाहर न्यायालय का कुर्की का नोटिस चिपकाया।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
पुणे में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सब्जी मंडी में पहुंचे हैं। पुणे में आज आधी रात से 10 दिन के लिए लॉकडाउन लागू हो जाएगा।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 616 नए मामले सामने आए हैं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 13,737 हो गई है। कुल 8,750 रिकवरी और 4,896 सक्रिय मामले हैं।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ जिस राहुल तिवारी की ओर से हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, वह 'लापता' हैं। परिजनों का कहना है कि 2 जुलाई से ही राहुल का पता नहीं चल पा रहा है। जमीन से जुड़े एक मामले में विकास दुबे ने राहुल तिवारी की पिटाई की थी।
जादेपुर गांव में रहने वाली राहुल की मां ने बताया कि राहुल से आखिरी बार 2 जुलाई को बात हुई थी। वह अपनी पत्नी, बच्चों और साली को लेकर कहीं चले गए हैं। वहीं, रविवार को पुलिस ने आकर परिजनों से कहा कि राहुल को पेश नहीं किया गया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
गौरतलब है कि दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने 10 जुलाई को कानपुर के पास मुठभेड़ में मार गिराया था। विकास पर आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोप था।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,701 नए केस सामने आए हैं और 500 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,78,225 हो गई है। कोरोना से अब तक देश में 23,174 लोगों की जान जा चुकी है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में आरक्षित सीट हेमताबाद के बीजेपी विधायक देवेन्द्र नाथ रे का शव उनके गांव के घर के पास बिंदाल में लटका मिला। लोगों का कहना है कि पहले विधायक को मारा गया और फिर लटका दिया गया।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी और स्टाफ कोरोना टेस्ट निगेटिव आई है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
देश में कोरोना वायरस के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछा। है। उन्होंने एक ग्राफिक्स ट्वीट करते हुए पूछा, “क्या कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की स्थिति अच्छी है?”
गाफ्किस में उन देशों के नाम हैं, जहां 7 दिनों के दैनिक औसत कोरोना के मामलों को दर्शाया गया है। ग्राफिक्स में देखा जा सकता कि भारत में बेहद तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ग्राफिक्स के मुताबिक, बढ़ते कोरोना के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के बीच सावन के दूसरे सोमवार को भी मेरठ के औघड़नाथ मंदिर के कपाट बंद होने के चलते श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Jul 2020, 7:53 AM IST