भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया है कि कल 74 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मेजर श्वेता पांडे राष्ट्रीय ध्वज फहराने में पीएम नरेंद्र मोदी की मदद करेंगी। मेजर श्वेता पांडे इस साल जून में मास्को में हुए विजय दिवस परेड में भारतीय सैन्य टुकड़ी का हिस्सा थीं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
मुंबई पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब तक 56 व्यक्तियों के बयान और अन्य संबंधित साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मुंबई पुलिस ने कहा है कि आपकी जांच के लिए आवश्यक सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
कनाडा में स्टडी विजा पर पढ़ने गए पंजाब के सुरजदीप सिंह नामक 23 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। सुरजदीप पंजाब में गुरदासपुर के बटाला का रहने वाला था और पिछले तीन सालों से स्टडी वीजे पर कनाडा के ब्राम्पटन में रहता था। सुरजदीप के परिजन ने बताया, "आज 5 बजे फोन आया कि गुरुद्वारा साहिब से वापस लौटते समय सुरजदीप पर लूट के इरादे से हमलावरों ने हमला किया और उसे घायल कर दिया। बाद में सुरजदीप ने दम तोड़ दिया। हमारी सरकार से मांग है पंजाब से बाहर पढ़ने गए बच्चों की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया जाए।"
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
सुशांत मामले की जांच कर रहे ईडी के एक अफसर का कहना है कि अंकिता लोखंडे रहती हैं उसकी ईएमआई सुशांत सिंह राजपूत भरते थे। यह फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर है।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कोरोना संकट का जिक्र करते हुए डॉक्टरों, नर्सों और सुरक्षाकर्मियों जैसे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को सराहा। उन्होंने चीन को भी संदेश देते हुए कहा कि जो अशांति उत्पन्न करेगा, उसे माकूल जवाब दिया जाएगा।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर जांच अभियान चलाया। सबसे अधिक सख्ती नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बरती जा रही है। कोई संदिग्ध गाड़ी पाए जाने पर उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की जा रही है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया, "स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा दिल्ली बॉर्डर और अन्य जगहों पर गाड़ियों की सघनतापूर्वक चेकिंग की जा रही है। साथ ही दिल्ली और बाहर से आ रही सभी गाड़ियों के ड्राइवर से सघनता से पूछताछ एवं कागज चेक किए जा रहे हैं।"
उन्होंने बताया, "हम पूरी तरह से जगह-जगह पर मुस्तैद हैं। हम किसी भी तरह से माहौल को खराब नहीं होने देंगे। भविष्य में गणेश चतुर्थी और मोहर्रम का त्यौहार है। उसके लेकर भी हमारी सभी सवेदनशील जगह पर नजर बनी हुई है।"
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना मामलों की कुल संख्या भी बढ़कर अब 1.5 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1192 नए मामले सामने आए हैं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
गाजियाबाद से कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे। पार्टी सूत्र ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। गोयल 2004 में सांसद चुने गए थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा, "सुरेन्द्र गोयल के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनकी सेवा और प्रतिबद्धता की भावना हमेशा याद की जाएगी। परिवार के सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।" कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
बिहार के अररिया जेल में 223 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी कैदियों को जेल के अंदर ही अलग खंड में रखा जा रहा है और उनकी प्रतिदिन स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। अररिया के सिविल सर्जन एम. एम. पी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अररिया जेल में 12 जून को कैदियों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 223 कैदी कोरोना संक्र्रमित पाए गए। जेल में कैदियों के संक्र्रमित पाए जाने के बाद जेल परिसर में खलबली मच गई।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी ने कर्नाटक के अंदर मध्य प्रदेश के अंदर और कई दूसरे राज्यों में जो षड्यंत्र किया था, वही नीति इन्होंने राजस्थान में अपनाई। लेकिन राजस्थान में बीजेपी बेनकाब हो गई। वो समझ गए हैं कि उनकी योजना विफल हो गई है।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आज मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार द्वारा विश्वास मंत हासिल करने के बाद सचिन पायलट ने कहा, “आज सदन के अंदर विश्वास मत को बहुमत से पारित किया गया जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उन्हें विराम मिला है। पहले मैं सरकार का हिस्सा था आज नहीं हूं लेकिन यहां पर कौन कहां बैठता है ये महत्वपूर्ण नहीं है लोगों के दिल और दिमाग में क्या है ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। जीवन की आखिरी सांस तक मैं इस प्रदेश के लिए समर्पित हूं।”
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली में आज 1,192 नए कोरोना मामले और 11 मौतें दर्ज की गई। 11,366 सक्रिय मामलों, 1,35,108 रिकवरी / डिस्चार्ज / माइग्रेटेड मामलों और 4,178 मौतों सहित अब कुल मामले 1,50,652 हो गए हैं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही 21 अगस्त तक सदन को स्थगित किया गया है।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना मामलों में मृत्यु दर 1.6% हो गया है। अब तक प्रदेश में संक्रमित मामलों में से 2335 लोगों की मृत्यु हुई है।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान सचिन पायलट ने कहा, “पहले जब मैं वहां बैठता था तो मैं सुरक्षित था। सरकार का हिस्सा था। मैंने सोचा की मेरे अध्यक्ष और चीफ व्हिप साहब ने मेरी सीट यहां क्यों की है। तब मैंने दो मिनट सोचा तो देखा कि ये सरहद है और सरहद पर किसे भेजा जाता है सबसे मजबूत योद्धा को।”
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बुडगाम के नौगाम में आतंकवादियों की फायरिंग में शहीद होने वाले दो पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
पुडुचेरी में आज कोरोना वायरस के 328 नए मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। पुडुचेरी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,995 है, जिसमें 2,880 सक्रिय मामले, 4,009 ठीक हो चुके मामले और 106 मौतें शामिल हैं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
राजस्थान के कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
महाराष्ट्र में गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस / लोकमान्य तिलक टर्मिनस और सावंतवाड़ी रोड / कुदाल / रत्नागिरि के बीच मध्य रेलवे 162 विशेष ट्रेनें चलाएगा।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दी जाने वाली पदक पुरस्कारों की सूची की घोषणा की है। कुल 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (80 PPM) और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (631) से सम्मानित किया जाएगा।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने विश्वास मत के लिए स्पीकर सीपी जोशी को नोटिस भेजा है। स्पीकर आज दोपहर 1 बजे नोटिस पर फैसला लेंगे।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में दिशा सलियन के पिता सतीश सलियन ने दीशा की मौत के बारे में अफवाह फैलाने के लिए तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने वकील प्रशांत भूषण को देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और उनके पहले के चार CJI को लेकर उनके (प्रशांत भूषण) कथित ट्वीट्स के लिए अदालत की अवमानना
का दोषी माना है। अदालत में अब उनकी सजा पर 20 अगस्त को बहस होगी।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे और कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान विधानसभा पहुंच गए हैं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “मुंबई पुलिस पर विश्वास रखो, अगर आपको लगता है कि ठीक नहीं हो रहा है तो आप CBI, CIA में जाओ। सुशांत सिंह राजपूत भी हमारा लड़का था, एक अभिनेता था, बॉलीवुड का एक घटक था और बॉलीवुड तो मुंबई का परिवार है। हमें उससे क्या दुश्मनी है?”
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह भी कोई बदलाव नहीं दिखा। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर के आतंकवादियों ने नौगाम में श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक पुलिस पार्टी पर हमला किया है। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। एक जवान घायल हो गया है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, “गली से दो आतंकवादी आए और हमारे जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो सिपाही शहीद हो गए और एक जख्मी है। हमने आतंकवादियों की पहचान कर ली है, ये जैश-ए-मोहम्मद ग्रुप के हैं।”
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
तेलंगाना में 13 अगस्त रात 8 बजे तक कोरोना वायरस के 1,921 नए मामले सामने आए और 9 मौतें हुईं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 88,396 है और कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 23,438 है। अब तक राज्य में कोरोना वायरस से 674 मौतें हुईं हैं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोरोना वॉरियर्स और सैनिकों को समर्पित ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ AIIMS के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “कल हमने देश में 8 लाख से ज्यादा टेस्ट किए, अप्रैल के महीने में हम 6,000 टेस्ट रोज़ करते थे। आने वाले एक-दो महीने में हम कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को बहुत सारे मोर्चों पर जीत चुके होंगे।”
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,553 नए मामले सामने आए हैं और 1,007 मौतें हुईं हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,61,191 है। इमसें 6,61,595 सक्रिय मामले, 17,51,556 डिस्चार्ज और 48,040 मौतें शामिल हैं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, कल (13 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,76,94,416 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,48,728 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कनॉट प्लेस में वाहनों की जांच करते दिखे पुलिस कर्मी।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों में नजफगढ़, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, सोहना और मानेसर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले 1 घंटे में लाल किले और उसके आसपास हल्की बारिश की संभावना है।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश के कारण सैंज-लारजी राज्य राजमार्ग पागल नाला पर अवरुद्ध हो गया है। यह मार्ग कुल्लू जिले की 15 ग्राम पंचायतों को जोड़ता है।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर के हटिया बाजार में कल देर शाम भारी बारिश के बाद एक चार मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर के डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने बताया, "दो शवों को निकाल लिया गया है। मलबे को हटाने का काम जारी रहेगा।"
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के हनोगी मंदिर के पास आज सुबह एक भूस्खलन में तीन वाहनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सब्जियों समेत आवश्यक सामानों की आपूर्ति करने के लिए वाहनों को कुल्लू भेजा गया था।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
मिजोरम में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 657 है और कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 314 है। अब तक 343 लोग कोरोना वायरस से ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 69,612 नए केस सामने आए हैं और एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,56,073 हो गई है।
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Aug 2020, 7:50 AM IST