हालात

बड़ी खबर LIVE: संसद के बगल में जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर दिन दहाड़े फायरिंग

दिल्ली में जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर अज्ञात अपराधी ने गोली चलाई है। इस घटना में उमर खालिद फिलहाल सुरक्षित हैं। हमलवार की पहचान नहीं हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आम आदमी पार्टी का आरोप भारत के नोट छापने की जिम्‍मेदारी चीन की कंपनी को दी गई

आम आदमी पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर देश के नोट छापने का ठेका चीन की एक कंपनी के देने का आरोप लगाया है। सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कई दस्तावेज जारी करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, “चीन की उस कंपनी के अध्यक्ष ने खुद बयान जारी कर कहा है कि भारत की करेंसी (मुद्रा) उनकी कंपनी छाप रही है।” राघव चड्ढा ने आगे कहा कि “चीन की उस कंपनी के ही वरिष्ठ अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है किजिन बड़े-बड़े देशों ने हमें काम दिया है, उन्होंने कहा है कि इस ठेके की किसी को खबर नहीं होनी चाहिए। अगर खबर हो गई तो देश में राजनैतिक भूचाल आ जाएगा, देश की राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।”

राघव चड्ढा ने मोदी सरकार से सवाल पूछा कि “चीन की कंपनी को नोट छापने का काम देने की खबर को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया ? दूसरे देश को नोट छापने की टेक्नोलॉजी देने से क्या फर्जी नोट छापने का धंधा नहीं शुरू हो जाएगा, क्या ये नकली नोट के धंधे को प्रोत्साहित नहीं करेगा? क्या आप देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं?”

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

गौरी लंकेश, कलबुर्गी, शुजात बुखारी और अब उमर खालिद पर हमला: गुरमेहर कौर

देश में जंगल राज का इससे बड़ा सबूत क्या होगा: कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में जंगल राज का इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि संसद भवन से थोड़ी दूर कभी संविधान की प्रतियां जला दी जाती हैं तो कभी उमर खालिद पर गोली चलाने जैसे अपराध को अंजाम दिया जाता है। सरकार के संरक्षण और गोदी मीडिया के प्रोत्साहन के कारण ही देश में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

उमर खालिद पर हमले के लिए झूठी खबरें और हेट स्पीच जिम्मेदार: कविता कृष्णन

मुझे गौरी लंकेश की याद आ गई: उमर खालिद

हमले के बाद उमर खालिद ने द क्विंट से बातचीत में कहा कि जब मुझ पर हमला हुआ तो मुझे गौरी लंकेश की याद आ गई।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

अगर हम अब नहीं बोलेंगे, तो कब बोलेंगे: कुनाल कामरा

एक साजिश के तहत किया गया उमर खालिद पर हमला: जिग्नेश मेवाणी

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने उमर खालिद पर हुए हमले को लेकर कहा कि इसके पीछे उन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है, जो लोग गौरी लंकेश, गोविंद पनसारे, नरेंद्र दाभोलकर की हत्या में शामिल थे।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

उमर खालिद पर हमला मीडिया और सोशल मीडिया में चलाए गए अभियान का नतीजा: उमर अब्दुल्ला

उमर खालिद पर हुए हमले को लेकर स्वरा भास्कर ने कहा कि हम लोग क्या बनते जा रहे हैं

उमर खालिद सुरक्षित हैं, हम मामले की तफ्तीश कर रहे हैं: अजय चौधरी

दिल्ली के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अजय चौधरी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया, “उमर खालिद अपने दोस्तों के साथ एक स्टॉल पर चाय पी रहा था। तभी एक शख्स ने खालिद पर पीछे से हमला किया, जिससे वह नीचे गिर गया। वह सुरक्षित हैं। हम मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पुलिस को इस कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई थी।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, सफेद शर्ट में था हमलावर

दिल्ली में जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर अज्ञात अपराधी द्वारा गोली चलाने के मामले में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक कार्यक्रम था, जिसके लिए उमर खालिद हमारे साथ आए थे। हम चाय की दुकान पर थे तभी एक सफेद शर्ट में एक हमलवार आया और उसने उन्हें धक्का दिया और गोली चलाई। वे जमीन पर गिर गए और गोली उन्हें नहीं लगी। बाद में हमने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागते हुए हवा में गोली चलाने लगा और बंदूक उसके हाथ से गिर गई।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

दिल्ली में जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर अज्ञात अपराधी ने चलाई गोली

दिल्ली में जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर अज्ञात अपराधी ने गोली चलाई है। इस घटना में उमर खालिद फिलहाल सुरक्षित हैं। हमलवार की पहचान नहीं हुई है।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

पीएम मोदी की रोजगार नीति पर राहुल गांधी का तंज

राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। अब कहते है कि पकौड़े बनाओ, लेकिन हम आपको गैस भी नहीं देंगे। गैस भी आपको नाले में से निकालकर कुकर में डालनी पड़ेगी।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने झूठ बोला: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर पीएम मोदी और रक्षामंत्री भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी की कंपनी ने कभी हवाई जहाज नहीं बनवाया। जिस कंपनी को नरेंद्र मोदी ने ठेका दिलवाया वह 10 दिन पहले बनी थी। ये हवाई जहाज भारत में नहीं बनेंगे। ये सारी बातें मैंने पीएम मोदी से लोकसभा में कहा कि देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने झूठ बोला कि हवाई जहाज के दाम बताये नहीं जा सकते क्योंकि एक गुप्त समझौता हुआ है। जब मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति से पूछा तो उन्होंने मना कर दिया।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

कर्नाटक में राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को चुनौती

कर्नाटक के बीदर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती दी और कहा कि कर्नाटक सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। अगर आपका सीना वाकई में 56 इंच का हैं तो कर्नाटक के किसानों के माफ हुए कर्ज का 50 फीसदी देकर दिखाएं।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

दिव्यांग लड़की से रेप के मामले में भोपाल शेल्टर होम के मालिक एक दिन की पुलिस हिरासत में

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शेल्टर होम में दिव्यांग लड़की से रेप के मामले में शेल्टर होम के मालिक अश्वनी शर्मा को जिला कोर्ट ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

हापुड़ लिंचिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के आईजी से मांगी रिपोर्ट

हापुड़ लिंचिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के आईजी से रिपोर्ट मांगी है और पूरी घटना का ब्यौरा देने को कहा है। कोर्ट ने इस मामले के गवाहों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

मेरा सौभाग्य कि मैं उस पद पर रही जिसे उन्होंने सुशोभित किया था: मीरा कुमार

पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उस पद पर रही जिसे उन्होंने सुशोभित किया था।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

सोमनाथ चटर्जी को दिया जाएगा पूर्ण राजकीय सम्मान: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि सोमनाथ चटर्जी के पार्थिव शरीर को पहले कोलकाता हाई कोर्ट ले जाया जाएगा क्योंकि वे काफी समय तक एक वकील के रूप में कोर्ट से जुड़े रहे थे। वहां से उनके पार्थिव शरीर को राज्य विधानसभा ले जाया जाएगा जहां उन्हें राजकीय सम्मान दिया जाएगा। उसके बाद उनका परिवार पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाएगा और आखिर में उस अस्पताल को सौंप दिया जाएगा जिसे उन्होंने मेडिकल रिसर्च के लिए जीवित रहते ही अपना शरीर दान कर दिया था।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में उन्हें एक महान सांसद और महान व्यक्ति के रूप में बताते हुए कहा कि वे उच्चतम मानकों के साथ लोकसभा की कार्यवाही को संचालित करते थे।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हमारे लिए बड़ी क्षति: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताते हुए इसे एक बड़ी क्षति बताया। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “सोमनाथ-दा के निधन पर दुखी हूं। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है।”

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन से दुःखी हूं। वह उत्कृष्ट सांसद थे, जो 10 बार लोकसभा के लिए चुने गए। वे बेहद मिलनसार थे और उन्होंने सदा गरीबों की आवाज़ उठाई। वे सदा उन सिद्धांतों पर अडिग रहे, जिनमें उनकी मान्यता थी।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

  1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “सोमनाथ चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। देश और बंगाल के लिए एक बड़ी हानि है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवादनाएं हैं।”

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

सोमनाथ चटर्जी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोमनाथ चटर्जी ने हमारे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत किया। साथ ही वह गरीबों और असहाय के बेहतरी की बुलंद आवाज थे। उन्‍होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं सोमनाथ चटर्जी के परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

अरविंद केजरीवाल ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया है।केजरीवाल ने कहा कि यह खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्हें लोकसभा के सबसे महानतम स्पीकर की श्रेणी में हमेशा याद रखा जाएगा।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जताया

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा उनके बारे में कई यादगार यादें हैं क्योंकि हमने बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध साझा किए हैं।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्पीकर के रूप में, वह हमारी सर्वश्रेष्ठ संसदीय परंपराओं की रक्षा के लिए एक चट्टान की तरह खड़े थे, अपने कार्यालय को अत्यधिक गरिमा, सद्भावना के साथ बढ़ाया।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

सोमनाथ चटर्जी के निधन पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दुख जताया

सोमनाथ चटर्जी के निधन पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शोक व्यक्त किया

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक संस्थान थे और पार्टी लाइन से हटकर सभी सांसदों के मन में उनके लिए अपार सम्मान था। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का कोलकाता में निधन

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का कोलकाता में निधन हो गया है। उनका 89 साल की उम्र में निधन हुआ। पिछले काफी दिनों में सोमनाथ चटर्जी बीमार चल रहे थे। उन्हें किडनी की समस्या की वजह से 10 अगस्त को दोबारा कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

हिमाचल में बारिश का कहर, स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार से भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नाले-नदियां पूरे उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। भारी बारिश के कारण प्रशासन ने 13 अगस्त को जिला में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी उप मंडल अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं । शिमला, किन्नौर, कांगड़ा मंडी, चंबा, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू जिलों में सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर में भगदड़

बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन के तीसरे सोमवार के दौरान आज सुबह गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 25 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलो में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से आज बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे, जिसकी वजह से यहां भगदड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Aug 2018, 8:11 AM IST