भारतीय सेना में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। बताया गया है कि जिस जवान को संक्रमित पाया गया है, उसके पिता ने हाल ही में ईरान की यात्रा की थी और वह पहले से ही कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कश्मीर में सभी विदेशियों के आने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह जानकारी श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर के जिलाधिकारी ने दी है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
सेना के सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक सेना अधिकारी और एक महिला में कुछ विशिष्ट लक्षण दिखने के बाद पुणे स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट में आईसोलेशन में रखा गया है। सेना ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दोनों का कोरोना वायरस का टेस्ट कराया जाएगा।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
पश्चिम बंगाल में एक शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड से लौटा है। फिलहाल उसे आईसोलेशन में रखा गया है और उसकी निगरानी की जा रही है। यह राज्य में कोरोना संक्रमण का पहला कनफर्म मामला है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस के मद्देनजर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने आज यात्रा और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा की। इसके बाद सीईओ ने तीर्थ यात्रियों से हालात सामान्य होने तक तीर्थ यात्रा स्थगितकरने की अपील की है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया है कि 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले के दोषियों में से एक अक्षय ने आज जेल अधिकारियों के जरिये भारत के राष्ट्रपति के समक्ष दूसरी दया याचिका दायर की है। इसे दिल्ली सरकार के माध्यम से गृह मंत्रालय (एमएचए) को भी भेजा जाएगा।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
दिल्ली गैंगरेप के चार दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता ने आज सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक और उपचारात्मक याचिका दायर कर दावा किया है कि अपराध करने के समय, वह नाबालिग था और इसलिए उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला जाना चाहिए।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने अपील जारी की है कि 31 मार्च तक किसी भी धरना प्रदर्शन, रैली या जश्न के किसी आयोजन के लिए जमा न हों। सार्वजनिक स्थलों से लेकर बंद जगहों पर ही इस तरह की गतिविधियां करने की मनाही है। अगर पुलिस ऐसे किसी भी धरने या आयोजन के लिए परमिशन नहीं देगी।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
देश में 22 विदेशी नागरिकों समेत 137 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, स्वास्थ्य में सुधार के बाद अब तक 13 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जिनमें केरल के तीन मामले भी शामिल हैं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस जिस तेजी से फैल रहा है, उसे रोकने के लिए गुरुग्राम प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। गुरुग्राम प्रशासन ने सभी बीपीओ, मल्टीनेशनल कंपनी और उद्योगपतियों से अपील की है कि वे घर से ही काम करें।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने कहा है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश द्वारा राज्यसभा नामांकन की स्वीकृति ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर आम आदमी का विश्वास हिला दिया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए एहतियात के तौर पर 15 दिनों तक अदालत बंद रखने का फैसला किया है। सिर्फ ज़रूरी केस की ही सुनवाई होगी। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉक्टर रवि रंजन की अध्यक्षता में बुलाई गई फुल कोर्ट मीटिंग में यह फैसला लिया गया।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
भारत में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने अफगानिस्तान, फिलीपींस और मलेशिया से आने वाले यात्रियों का प्रवेश तत्काल बैन कर दिया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए मेरठ का पवन जल्लाद तिहाड़ जेल दिल्ली पहुंच गया है। वह तिहाड़ के गेस्ट हाउस में ठहरा है। पवन बुधवार को मानवरूपी पुतलों को फांसी पर लटकाने का अभ्यास करेगा। तिहाड़ में अब फांसी देने की तैयारी लगभग पूरी है। चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी दी जाएगी।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
दिल्ली पुलिस और शाहीनबाग की महिला प्रदर्शनकारियों के बीच मंगलवार को एक बार फिर वार्ता हुई। पुलिस अधिकारियों ने यहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं से मुख्य सड़क मार्ग को खाली करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस की अपील को दरकिनार करते हुए प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। इसके फलस्वरूप पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच चल रही है वार्ता एक बार फिर से विफल हो गई। इससे पहले भी कई मर्तबा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शाहीनबाग की मुख्य सड़क पर बैठी महिला प्रदर्शनकारियों से बात करने आ चुके हैं। मंगलवार को पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच वार्ता के लिए एक निष्पक्ष स्थान का चुनाव किया गया था। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन से करीब 100 मीटर दूर स्थित चौराहे पर पुलिस और महिला प्रदर्शनकारियों के बीच यह बातचीत हुई। यहां पुलिस की ओर से स्थानीय एसएचओ और एसीपी जगदीश यादव मौजूद थे। वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर से करीब 20 महिलाएं इस वार्ता में शामिल हुईं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र में सरकारी दफ्तर 7 दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि जरूरी सेवाएं जैसे लोकल ट्रेन और बेस्ट बसें और ट्रांसपोर्ट को बंद नहीं किया जाएगा।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें छात्रों और अन्य सभी कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि वे फ्लू का कोई भी लक्षण होने पर परिसर की मस्जिदों में होने वाले जुमे की नमाज से दूर रहें। नोटिस के मुताबिक, लोगों को नमाज के दौरान एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर बैठने के लिए कहा गया है और बीच-बीच में एक पंक्ति भी छोड़ने के लिए कहा गया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि हम पहले से ही जानते हैं कि हम स्टेज 2 में हैं। हम स्टेज 3 में नहीं हैं, स्पष्ट रूप से पता है। इस समय आईसीएमआर का प्रयोगशाला विस्तार हो रहा है, हम अपनी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ा रहे हैं और जैसा कि हम बोलते हैं, आज हमारे पास आईसीएमआर प्रणाली में 72 कार्यात्मक प्रयोगशालाएं हैं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने हसीन उर्फ सलमान को पिछले महीने दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 24 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के लाल निशान के साथ ही कारोबार बंद हुआ और निफ्टी 9000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। इससे पहले फरवरी 2017 में निफ्टी क्लोजिंग लेवल पर 9000 के स्तर से नीचे बंद हुआ था और इस तरह करीब 3 साल के निचले स्तर पर निफ्टी बंद हुआ है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कोरोना वायरस को बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों के स्वच्छता का कार्य कर रहा है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
निर्भया गैंगरेप केस में फांसी की सजा पाए दोषी अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता ने अब अपने पति को फांसी से बचाने के लिए कानूनी चाल चली है। पुनीता ने एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। पुनीता ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह अक्षय की विधवा बनकर नहीं रहना चाहती है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
पुणे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सभी रेस्ट्रॉन्ट्स और बार 20 मार्च तक रहेंगे बंद। रेस्ट्रॉन्ट और होटल असोसिएशन का फैसला।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट, पटना हाई कोर्ट के बाद अब जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में तत्काल सुनवाई नहीं होगी और 31 मार्च तक बंद रहेगी।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश की न्यायपालिका, सरकार और प्रशासन के खिलाफ देश की जनता का आखिरी हथियार है। आज पूरे देश में उसकी स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
उन्होंने आगे कहा कि रंजन गोगोई ने ट्रिब्यूनल की नियुक्तियों का मुकदमा सुनते हुए कहा था कि पोस्ट रिटायरमेंट जॉब जो जजों को दी जाती हैं वो प्रजातंत्र पर धब्बा है। सरकार कहना क्या चाहती है कि बी लॉयल यानि लॉयल( ईमानदार) बनो या जज लोया बन जाओ।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कर्नाटक के कालबुर्गी सिटी कॉर्पोरेशन ने आदेश दिया है कि एहतियात के तौर पर अगले एक हफ्ते तक जिले के स्ट्रीट वेंडर्स, फिल्म थिएटर, बेकरी और रेस्तरां बंद रहेंगे।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
एयर इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी को आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
भारत के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा- मैं संभवतः कल दिल्ली जाऊंगा। पहले मुझे शपथ लेने दीजिए फिर मैं मीडिया से विस्तार से बात करूंगा कि मैंने यह क्यों स्वीकार किया और मैं राज्यसभा क्यों जा रहा हूं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस को लेकतर संसद सत्र बंद करने पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हम सभी अपने काम को जारी रखे हुए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग यहां (संसद में) इकट्ठा होते हैं। मुझे लगता है कि यह इस पर विचार करने लायक है मामला।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
मध्य प्रदेश के असेंबली प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कहा कि उन्हें कॉन्फिडेंस या नो-कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर कोई जानकारी नहीं है। हमें अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को एक बार फिर पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बेंगलुरु में बंदी बनाए गए विधायकों को पहले रिहा होने दीजिए और कुछ दिन ताजी हवा में सांस लेने दीजिए। ताकि वे स्वतंत्र मन से फैसला ले सकें।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चेतावनी दी है कि जो लोग राज्य द्वारा कोरोनावायरस को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग नहीं करेंगे और गलत सूचनाएं-अफवाहें फैलाकर समाज में डर का माहौल फैलाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। यहां तक कि उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस प्रकोप के मद्देनजर इसकी रोकथाम संबंधी कदम उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों को महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत शक्ति प्रदान की गई है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
निर्भया के दोषियों में से एक मुकेश की याचिका पर दिल्ली कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मुकेश ने याचिका दाखिल करके मौत की सजा को रद्द करने की मांग की है, साथ ही दावा किया है कि जिस वक्त गैंगरेप की यह घटना हुई वह दिल्ली में नहीं था।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव ए. अजय कुमार को युगांडा गणराज्य में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
दिल्ली में लाल किले को कोरोना वायरस के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में कुल 8 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और एक लोग की मौत हो चुकी है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मंगलवार को हिंदी भाषा के संदर्भ में द्रमुक सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं मिलने को लेकर आरोप लगाया कि अध्यक्ष ओम बिरला ने तमिलनाडु का अधिकार छीना। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि तमिलनाडु के सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया जाना तमिल लोगों और तमिलभाषियों एवं तमिल भाषा पर आक्रमण है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के लगभग 74 जिलों में हुई भारी बारिश, ओला वृष्टि से लाखों किसानों की फसल चौपट हो गई। चंदौली में एक किसान की सदमे से मौत हो गई और बरेली में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। बीजेपी सरकार किसानों पर बरपे कहर के बावजूद सो रही है। किसानों को मुआवजे का कोई भरोसा नहीं दिया गया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चार दोषियों में से एक मुकेश ने मंगलवार को अपनी फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर की। उसने अपनी याचिका में कहा है कि वर्ष 16 दिसंबर, 2012 को हुए इस अपराध के दौरान वह शहर में मौजूद नहीं था। अपने बचाव में उसने दावा किया है कि घटना के एक दिन बाद 17 दिसंबर, 2012 को उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया। उसने दावा किया है कि वर्तमान में वह जिस तिहाड़ जेल में बंद है, वहां उसे यातनाएं दी गईं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
लद्दाख के आयुक्त सचिव रिग्जिन सैम्फियल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 के तीन और पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। लेह से दो, कारगिल जिले से एक, और लद्दाख से तीन, अब कुल छह मामले हो गए हैं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (FORDA) ने पत्र लिखकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से डॉक्टरों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की मांग की है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि आईसीएमआर के वैज्ञानिक लगातार अध्ययन कर रहे हैं। ऐंटी रेट्रोवायरल दवा का इस्तेमाल इलाज में हो रहा है। हमने सुना है कि क्लोरोक्वीन पर अमेरिका में कुछ रिसर्च चल रहा है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। हम मरीजों को हर संभव इलाज देंगे।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
क्वैरंटाइन सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा के सवाल पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “क्वैरंटाइन सुविधाओं को इमर्जेंसी में तैयार किया गया है, फिर भी हम अपनी तरफ से हर तरह की सुविधाएं देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने हमारे इस प्रयास की सराहना की है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह सुनामी आने की तरह है। भारत को सिर्फ कोरोनो वायरस के लिए ही नहीं बल्कि आने वाली आर्थिक तबाही के लिए भी तैयार रहना चाहिए। मैं इसे बार-बार कह रहा हूं। हमारे लोग अगले 6 महीनों में अकल्पनीय दर्द से गुजरने वाले हैं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
किरन रिजिजू ने कहा कि उन सभी राष्ट्रीय शिविरों को स्थगित कर दिया गया, जहां एथलीटों को ओलंपिक टोक्यो 2020 की तैयारी के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि जब आप एक प्रश्न पूछते हैं, तो आपको एक पूरक की अनुमति दी जाती है। स्पीकर के लिए यह ठीक है कि मुझे चोट पहुंचाए, लेकिन मैं समझता हूं कि वह मुझे बोलना नहीं देना चाहते हैं। मैं एक सांसद हूं, मेरे कुछ अधिकार हैं, वह इसे छीन सकती है। आज पूरे तमिल लोग तमिल भाषा के बारे में एक पूरक पूछना चाहते थे।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
उन्होंने आगे कहा, “यह तमिलनाडु के लोगों और उनकी भाषा के बारे में है। उन्हें अपनी भाषा की रक्षा करने, उस पर विश्वास करने और उसे बोलने का पूरा अधिकार है। यह अस्वीकार्य है। आप इस भाषा में तमिल लोगों से उनकी भाषा के बारे में सवाल पूछने का अधिकार नहीं छीन सकते।”
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने कमलनाथ, स्पीकर, विधानसभा के प्रमुख सचिव को नोटिस भेजा है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई होग।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
COVID19 के परीक्षण करने के लिए निजी लैब को शामिल करने के लिए प्रारंभिक वार्ता चल रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने इसकी जानकारी दी है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलेंगे और कोरोना वायरस निपटने को लेकर तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को क्वैरंटाइन में रखा। दरअसल, वी. मुरलीधरन ने 14 मार्च को त्रिवेंद्रम के एक मेडिकल इंस्टिट्यूट में एक मीटिंग अटेंड की थी। उस मीटिंग में शामिल एक डॉक्टर जो स्पेन से लौटा था, बाद में उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिला था। बता दें कि देश में कोरोना वायरस को लेकर खौफ है। इस वायरस के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 128 से अधिक लोग चपेट में है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
सीजेआई एसए बोबड़े और तीन अन्य न्यायाधीशों ने सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का दौरा किया और क्षेत्र का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस को देखते हुए अंदर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और मुकुल रोहतगी के साथ भी बातचीत की।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में कैबिनेट सचिव भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में आज कहा कि संसद की कार्यवाही 3 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने सांसदों से अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से जागरूक करने को कहा है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने नौसेना में महिला ऑफिसर्स को स्थायी कमीशन की अनुमति दी। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि महिला अधिकारी भी पुरुष अधिकारी की तरह काम कर सकती है और यहां भेदभाव नहीं किया जा सकता है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। तीसरी मौत महाराष्ट्र में हुई है। दूसरी ओर नोएडा में 2 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद पूरे देश में इस जानलेवा वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 134 हो गया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस बढ़ते प्रभाव के चलते तमिलनाडु सरकार ने फैसला लिया है कि अगले दो हफ्तों के लिए राज्य के जेलों में बंद कैदियों से परिवार के सदस्यों समते बाहर कोई भी मुलाकात नहीं करेगा। इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से अफगानिस्तान, फिलीपींस, मलेशिया के यात्रियों की 31 मार्च तक यात्रा पर रोक लगा दी है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
नोएडा में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले सामने आया है। पहला मामला नोएडा के सेक्टर 78 का है जबकि दूसरा मामला सेक्टर 100 का है। इन दोनों लोगों ने फ्रांस की यात्रा की थी। फिलहाल दोनों को अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। यह जानकारी नोएडा के सीएमओ अनुराग भार्गव ने दी।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
देश में कोरोना वायरस को लेकर दहशत है। इस बीच बीजेपी संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के सभी सांसद हिस्सा ले रहे हैं। माना जा रहा है कि आज की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की ओर से कोरोनावायरस को लेकर देशभर में बढ़ती चिंता और इससे निपटने में सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी दी जायेगी।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
महाराष्ट्र के पुणे में दगडूशेठ हलवाई मंदिर को कोरोना वायरस के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 125 मामले सामने आए।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कांग्रेस सांसद विप्लव ठाकुर ने राज्यसभा में 'कोरोनो वायरस प्रकोप के कारण हिमाचल प्रदेश में होटल उद्योग को नुकसान उठाने में मदद करने के उपायों की मांग' पर शून्यकाल का नोटिस दिया।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
शेयर बाजार के खुलते ही इसमें गिरावट दिखी। सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी में करीब 100 अंकों की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 31 हजार के नीचे और निफ्टी 9 हजार के नीचे कारोबार कर रहा है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
स्पेनिश फुटबॉल कोच फ्रैंसिस्को ग्रासिया की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है, वह 21 साल के थे। ग्रासिया 2016 से मलागा स्थित एटलेटिको पोर्टडा आल्टा की जूनियर टीम के कोच थे और उन्हें कोरोना वायरस के गंभीर लक्षणों के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
महाराष्ट्र के पुणे का शनिवार वाड़ा किला कोरोना वायरस के कारण अस्थायी रूप से आम लोगों के लिए बंद किया गया।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
मास्क पहनने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया है कि सभी को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्य में कोरोना वायरस के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 10 हो गई है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
आज सुप्रीम कोर्ट नौसेना में महिला अधिकारियों के स्थाई कमिशन मामले पर फैसला सुनाने वाला है। सरकार ने पहले ही कह दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए तैयार है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में केंद्र सरकार को फटकार लगा चुका है। कोर्ट ने कहा था कि सामाजिक और मानसिक कारण बताकर महिला अधिकारियों को अवसर से वंचित रखना बेहद बेदभावपूर्ण रवैया है और यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
कोरोना वायरस ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है। इसके चपेट में आने से 7000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस ने भी अगले 15 दिनों के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकलाउन की घोषणा कर दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने सोमवार को कोरोना वायरस के मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित किया। मैक्रां ने आदेश दिया कि कोरोना का संक्रमण न बढ़े इसलिए जरूरी है कि फ्रांस के नागरिक अगले कम से कम 15 दिनों तक घर से बाहर न निकलें। वहीं अमेरिकी नागरिकों को कहा गया है कि जब बेहद जरूरी हो तभी वे घर से बाहर निकले। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को देशवासियों से कहा कि लोग 10 से ज्यादा की संख्या में जमा न होएं।
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Mar 2020, 7:33 AM IST