
एशिया कप के सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हरा दिया। उतार-चढ़ाव भरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बना दिए। इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ जिसे भारत ने आसानी से जीत लिया।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
दिल्ली पुलिस ने स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से जुड़ी लगभग आठ करोड़ रुपये की धनराशि के लेन-देन पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर शहर के एक संस्थान की 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि यह राशि 18 बैंक खातों और 28 सावधि जमा के रूप में है।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
एशिया कप के सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए हैं।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिहार की राजधानी पटना का दौरा कर सकता है। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना है।
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस महत्वपूर्ण राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले चुनाव प्राधिकरण द्वारा राज्यों का दौरा करना एक सामान्य प्रक्रिया है।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 चरण के आखिरी और बेमानी मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत और पाकिस्तान पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं।
भारत ने जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को आराम देकर अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को उतारा है । श्रीलंका ने चामिका करूणारत्ने की जगह जनित लियानागे को मौका दिया है ।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
एशिया कप आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच के बाद की गई टिप्पणियों के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
भारतीय कप्तान ने इस मुकाबले के बाद दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया था। पता चला है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस फैसले के खिलाफ अपील की है।
पाकिस्तान ने आईसीसी में सूर्यकुमार के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
कांग्रेस ने शुक्रवार को लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की निंदा की और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की विफलता से ध्यान भटकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
वांगचुक को लेह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा को भड़काने का आरोप है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, "कांग्रेस, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी की निंदा करती है। यह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भाजपा की घोर विफलता से ध्यान भटकाने और ज़िम्मेदारी से ध्यान हटाने के लिए किया गया है।"
उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे की मूल वजह यह है कि भाजपा ने वर्षों तक लद्दाख के लोगों को धोखा दिया है।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...चुनाव के बाद जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है...कुछ लोग बीजेपी में जाएंगे और कुछ RJD में आएंगे। जो BJP की सोच रखने वाले लोग हैं, वो वहां जाएंगे और जो सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं, वे RJD में शामिल होंगे।"
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
उत्तर प्रदेश: बरेली रेंज IG अजय साहनी ने कहा, "हम बरेली में सड़कों पर हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। नमाज़ सकुशल संपन्न हुई। कुछ लोग सड़कों पर नारे लगा रहे थे, पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया है। उपद्रवियों की तस्वीरें और वीडियो बनाए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बीजेपी हमसे पूछती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया... मैं जवाब देती हूं कि कांग्रेस ने आपके अधिकारों को मज़बूत किया है। आपका वोट मज़बूत किया। कांग्रेस ने बड़े उद्योग और शिक्षण संस्थान बनवाए। जब बिहार में कांग्रेस सत्ता में थी, तब बड़े संस्थान बने। कई बड़े बांध और सड़कें बनीं... यह एक शिक्षित समाज था। यहां से लोग IAS और IFS बने... आज रोज़गार नहीं है... मैं पूरे देश में घूमती हूं। हिमाचल प्रदेश में मेरा घर बन रहा था। मज़दूर कहां से थे?... दिल्ली में जितनी भी इमारतें बन रही हैं, उनमें मज़दूर कहां से हैं?... केरल में, मैं सड़क पर चल रही थी। मैंने रुककर एक मज़दूर से पूछा जो सड़क खोद रहा था कि वह कहां से है?... पूरी आबादी पलायन कर रही है। यहां आपके लिए एक भी नौकरी नहीं बची है..."
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और पार्टी से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को बिहार में लंबी सियासी लड़ाई के लिए नयी पार्टी 'जन शक्ति जनता दल' बनाने का ऐलान किया।
बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 'जन शक्ति जनता दल' का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्होंने खुद को ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ के रूप में दिखाया है तथा चुनाव चिह्न के रूप में ‘ब्लैकबोर्ड’ को दर्शाया है।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "लगातार जिस तरीके से हमारी अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंच रही है और लगातार टैरिफ के माध्यम से हमारा व्यापार संकट में जा रहा है। जितने संकट और परेशानियां पैदा हो रही हैं, उतनी बीजेपी की विदेश नीति असफल दिखाई दे रही है...अगर 50%, 100% टैरिफ होगा, तो हमारे उद्योग जगत का क्या होगा?...अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में ट्रेड फेयर हुआ, निवेश के लिए प्रयास किया गया कि उत्तर प्रदेश में निवेश आए। यह प्रयास पहले दिन से शुरु होने चाहिए थे। 9 साल तक यह सरकार क्या करती रही?..."
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ ये एक्शन लेह हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हुआ है। लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हुई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 80 लोग घायल हो गए थे।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त रुख दिखाते हुए गुरुवार को सोनम वांगचुक के द्वारा बनाए गए NGO स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (एसईसीएमओएल) का एफसीआरए लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था।
हालांकि सोनम वांगचुक ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया कि उनकी संस्था ने कभी विदेशी चंदा नहीं लिया, बल्कि संयुक्त राष्ट्र, स्विट्जरलैंड और इटली की संस्थाओं के साथ व्यावसायिक लेन-देन किए हैं और सभी टैक्स चुकाए हैं।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "वे चुनाव से ठीक पहले क्यों जागे हैं? पिछले 20 सालों से कौन सरकार में रहा है? उन्होंने पिछले 20 सालों में महिलाओं के लिए क्या किया है?... उन्होंने अभी इस राशि की घोषणा की है, लेकिन क्या वे इसे हर महीने देंगे? वे इसे किसे देंगे? क्या उन्होंने कुछ कहा है? या यह सिर्फ महिला मतदाताओं को पैसे का लालच देकर वोट देने के लिए है?
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय ने नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज़ के खिलाफ "बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" को लेकर समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे की विचारणीयता पर सवाल उठाए हैं।* न्यायमूर्ति कौरव: "आपका वाद विचारणीय नहीं है।"
न्यायालय ने पाया कि वानखेड़े के वाद में धारा 9 सीपीसी (पैरा 37-38) के तहत उचित कथनों का अभाव है। संशोधन के लिए समय दिया गया है, लेकिन कहा गया है कि रजिस्ट्री अगली तारीख तय करेगी। सुनवाई स्थगित।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि बिहार के दो बड़े नेता और दो बड़े अधिकारी मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। अगर मेरे साथ किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसके जिम्मेदार वही दो बड़े नेता और दो बड़े अधिकारी होंगे।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
ट्रंप ने टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि फ़ार्मास्युटिकल ड्रग्स पर 100% टैक्स, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटीज़ पर 50% टैक्स, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30% टैक्स और भारी ट्रकों पर 25% टैक्स लगाया जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- '1 अक्टूबर, 2025 से, हम किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाएंगे।
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Sep 2025, 7:57 AM IST