हालात

बड़ी खबर LIVE: लाल किला विस्फोट मामले में कोर्ट ने तीन डॉक्टरों और एक मौलवी को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में गिरफ्तार तीन डॉक्टरों और एक मौलवी को शनिवार को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

फोटोः विपिन
फोटोः विपिन 

दिल्ली में नवंबर का महीना पांच साल में सबसे ठंडा- IMD 

दिल्ली में नवंबर का महीना पिछले पांच सालों में सबसे ठंडा रहा, जहां मासिक औसत न्यूनतम तापमान गिरकर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिकनवंबर 2024 में औसत न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2023 में यह 12 डिग्री, 2022 में 12.3 डिग्री और 2021 में 11.9 डिग्री था.

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

वेनेजुएला के एयरस्पेस को 'पूरी तरह से बंद' माना जाए: ट्रंप

वेनेजुएला से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो कहा है वो चेतावनी से कम आंका नहीं जा सकता। शनिवार को उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के ऊपर और आसपास के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद माना जाना चाहिए।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, "सभी एयरलाइंस, पायलट, ड्रग और मानव तस्कर, कृपया वेनेजुएला के ऊपर और आसपास के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद मानें।" दोनों देशों के बीच बढ़ती तल्खी और ट्रंप का ये बयान वेनेजुएला के लिए धमकी से कम नहीं है।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

तमिलनाडु: चक्रवात दितवाह से 9,000 एकड़ नमक के खेत प्रभावित

तमिलनाडु: चक्रवात दितवाह के प्रभाव में नागपट्टिनम जिले के वेधरण्यम इलाके में हाल ही में हुई भारी बारिश से नमक उत्पादन पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिससे करीब 9,000 एकड़ नमक के खेत प्रभावित हुए हैं।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

नेपाल में उतरते समय विमान से टकराया पक्षी, सभी यात्री सुरक्षित

नेपाल में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को उतरते समय एक निजी एयरलाइन के विमान से एक पक्षी टकरा गया।

हालांकि, हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि काठमांडू से पोखरा जा रहा बुद्धा एयरलाइंस का 9एन एओसी विमान अपराह्न 3.45 बजे उतरते समय एक पक्षी से टकरा गया।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

चक्रवात की वजह से उड़ानों पर पड़ सकता है असर: एयर इंडिया

एयर इंडिया ने ट्वीट किया, "चक्रवात दितवाह के कारण भारी बारिश और तेज़ हवाओं की वजह से चेन्नई और दक्षिण भारत के कुछ दूसरे शहरों से आने-जाने वाली हमारी उड़ानों पर असर पड़ सकता है। आपसे अनुरोध है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक कर लें..."

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

लाल किला विस्फोट मामले में कोर्ट ने तीन डॉक्टरों और एक मौलवी को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

 दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में गिरफ्तार तीन डॉक्टरों और एक मौलवी को शनिवार को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सभी चार आरोपियों - मुजम्मिल गनई, अदील राठेर और शाहीना सईद के साथ-साथ मौलवी इरफान अहमद वागय को प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने चारों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 279 हुई

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 279 हो गई है और अधिकारियों ने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है।

उत्तरी सुमात्रा प्रांत में सड़कें खराब होने और संचार बाधित होने से इन इलाकों से संपर्क कट गया है और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए विमानों पर निर्भर रहना पड़ा। भारी उपकरणों की कमी के कारण बचाव कार्य भी बाधित हुए।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता फेरी वालिंटुकन ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा में बचावकर्मियों ने शनिवार को 31 शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 279 हो गई।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

दिल्ली ब्लास्ट मामले में मुजम्मिल और अन्य की 10 दिन की NIA रिमांड बढ़ाई

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला में आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर लाया गया, जहां उनकी 10 दिन की एनआईए हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें पेश किया गया था। विशेष एनआईए अदालत ने आरोपी डॉ. मुज़म्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और मुफ़्ती इरफ़ान अहमद वागे की हिरासत अवधि 10 दिन और बढ़ा दी।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

जनता को गुमराह करना बंद करे बीजेपी, एयर पॉल्यूशन के चलते दिल्ली अब रहने लायक नहीं- संदीप दीक्षित

दिल्ली टेरर ब्लास्ट केस:  स्पेशल NIA कोर्ट ने आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और मुफ्ती इरफान अहमद वागे की कस्टडी 10 दिन और बढ़ा दी 

दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई, एनआईए उगलवाएगी कई राज 

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को गैंगस्टर अनमोल बिश्वोई की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी 7 दिन बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और इंटरनेशनल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर खतरे की आशंका को देखते हुए जज ने खुद राष्ट्रीय जांच एजेंसी हेडक्वार्टर पहुंचकर मामले की सुनवाई की। कोर्ट के 7 दिन की कस्टडी बढ़ाने के इस आदेश से एनआईए को गैंगस्टर नेटवर्क, फंडिंग चेन और विदेश से होने वाली आपराधिक गतिविधियों की बारीकी से जांच करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

चैतन्यानंद सरस्वती छेड़छाड़ केस- दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 आरोपियों श्वेता, भावना और काजल को ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें 20,000 रुपये के बेल बॉन्ड पर ज़मानत दी है।

दिल्ली टेरर ब्लास्ट केस: आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और मुफ्ती इरफान अहमद वागे को 10 दिन की NIA कस्टडी खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया 

दिल्ली-  कांग्रेस MP और लोकसभा LoP राहुल गांधी बिहार के नए चुने गए कांग्रेस MLAs के साथ मीटिंग के लिए कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे 

दिल्ली पुलिस ने अस्पतालों को जारी किया नोटिस, विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों की मांगी जानकारी

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच के तहत दिल्ली पुलिस ने सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन डॉक्टरों की जानकारी मांगी है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE और चीन से MBBS की डिग्री लेकर दिल्ली के निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन को इन डॉक्टरों की पूरी डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

दिल्ली- करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास तोड़फोड़ अभियान चल रहा है

विवेक चतुर्वेदी होंगे सीबीआईसी के नए चेयरमैन, सरकार ने दी मंजूरी

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी विवेक चतुर्वेदी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य चतुर्वेदी की सीबीआईसी के चेयरमैन पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

वह संजय कुमार अग्रवाल का स्थान लेंगे। अग्रवाल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरबस A318, A319, A320 और A321 एयरक्राफ्ट के लिए ज़रूरी सेफ्टी गाइडलाइन जारी की है।

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से उनके घर पर मुलाकात की।

दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के आसपास का इलाका ज़हरीले स्मॉग की परत से ढका हुआ है, CPCB के मुताबिक इलाके का AQI 350 है जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में है।

सोलर रेडिएशन की वजह से  इंडिगो और एअर इंडिया की उड़ानों में देरी की आशंका, रद्द भी हो सकती है फ्लाइट

दिल्ली-NCR में लगातार बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता, सुबह-सुबह 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ AQI

दिल्ली एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' श्रेणी में हैं। जोकि 300 के पार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक एयर क्वालिटी इंडेक्स 301 से 400 के बीच होने पर लंबे समय तक खुली हवा के संपर्क में रहने से सांस संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

देश की राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स नवंबर में एक भी दिन 300 के नीचे नहीं रहा है।

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 29 Nov 2025, 7:59 AM IST