अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बात की। उन्होंने अफगानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र में निरंतर समन्वय सहित साझा प्राथमिकताओं वाले व्यापक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों अमेरिका-भारत साझेदारी को गहरा करने के लिए साझा लक्ष्यों और प्राथमिकताओं पर निकट समन्वय बनाए रखने पर सहमत हुए।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
उत्तरी गोवा के एसपी शोभित सक्सेना ने कहा कि 47 वर्षीय रूसी नागरिक डेनिस क्रुचकोय को गोवा पुलिस ने 19 अगस्त को उत्तरी गोवा के सिओलिम में एक किराए के कमरे में अपनी दोस्त एकातेरिना टिटोवा की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
केरल सरकार ने सोमवार से नाइट कर्फ्यू के आदेश के अतिरिक्त कोविड दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि शहरी वार्डों/पंचायतों में जहां साप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या अनुपात 7 से ऊपर है, वहां विशेष सघन कड़े लॉकडाउन लागू किए जाएंगे।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
भारतीय किसान यूनियन (चादुनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चादुनी ने कहा कि करनाल से हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी किसानों को रिहा कर दिया गया है. इसके साथ ही हमने पूरे हरियाणा में सड़कों की नाकेबंदी हटाने का फैसला किया है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के तीन प्रवेश द्वार से अमेरिकी सैनिकों ने अपना नियंत्रण छोड़ दिया है। जिसके बाद इन तीन प्रमुख प्रवेश द्वार का नियंत्रण अब तालिबान ने अपने हाथों में ले लिया है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आज मुंबई में अभिनेता अरमान कोहली के घर और ऑफिस पर छापेमारी की। एमसीबी ने बताया कि घर पर छापे में ड्रग्स बरामद होने पर कोहली को हिरासत में लिया गया है। उनसे अब एनसीबी ऑफिस में पूछताछ हो रही है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करनाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस की बेरहमी से बर्बर लाठीचार्ज के लिए हरियाणा सरकार की निंदा की है। इस लाठीचार्ज में कई किसान घायल हुए हैं।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पंजाब के अमृतसर में जलियांवाला बाग मेमोरियल के पुनर्निर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने पीएम से इस नरसंहार के अन्याय का बदला लेने वाले शहीद उधम सिंह की पिस्तौल और डायरी जैसी अन्य व्यक्तिगत सामानों को ब्रिटेन से भारत वापस लाने के लिए प्रयास करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पहले ही लिख चुका हूं।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
केरल में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। आज फिर राज्य में कोरोना के 31265 नए केस मिले, जबकि 153 लोगों की मौत हो गई। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने सोमवार से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारी किसानों के सिर पर प्रहार करने के लिए कहते नजर आने वाले करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा कि कई जगहों पर पथराव शुरू हो गया था। यह ब्रीफिंग के दौरान आनुपातिक रूप से बल प्रयोग करने के लिए कहा गया था।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
महाराष्ट्र पुलिस ने पालघर में वसई रेलवे स्टेशन के पास पिछले 8 महीनों में कई बार 17 वर्षीय अनाथ लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज को सही ठहराते हुए सीएम एमएल खट्टर ने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालना लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर वे विरोध करना चाहते थे, तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए था। यदि वे राजमार्ग जाम करते हैं और पुलिस पर पथराव करते हैं, तो पुलिस भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाएगी। हम इस पर गौर करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
नई दिल्ली में श्रीलंका के उच्चायोग ने कहा कि श्रीलंका ने भारत के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया है। पूरी तरह से टीकाकृत यात्रियों को आगमन से 72 घंटे पहले का निगेटिव पीसीआर जांच रिपोर्ट और आगमन पर एक प्रमाणित होटल में पीसीआर जांच की आवश्यकता होगी।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
हरियाणा के करनाल में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास पंचकूला-शिमला हाईवे को जाम कर दिया है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया हार गई है। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 278 रनों पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड टीम इंडिया को 76 रन और पारी से हरा दिया।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वैदिककाल से प्रतिष्ठित आयुष प्रविधियों की महत्ता को आधुनिक काल में भी स्थापित किया कि कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में आयुष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों एक मील का पत्थर स्थापित हो गया। आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपैथी और सिद्ध के समन्वित रूप आयुष के अलग-अलग महाविद्यालयों के सत्र, पाठ्यक्रम, परीक्षा और परिणाम के नियमन के तथा इन चिकित्सा पद्धतियों का लाभ आमजन तक और सुलभ कराने के ध्येय से उत्तर प्रदेश के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला राष्ट्रपति ने रखी। पूर्वांचल के लिए गौरव की बात यह कि महायोगी गोरखनाथ के नाम पर स्थापित हो रहे इस पहले आयुष विश्वविद्यालय की नींव महायोगी के नाम पर बसे इस जिले के भटहट ब्लॉक के पीपरी-तरकुलहा में पड़ी है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
भारत के पैरा तीरंदाज राकेश कुमार यहां चल रहे टोक्यो पैरालम्पिक के पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन तीरंदाजी इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जबकि श्याम सुंदर स्वामी बाहर हो गए हैं।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
बिहार में होने वाले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह तैयार है। 11 चरणों में होने वाले इस चुनाव को शंतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हालांकि प्रशासन के लिए एक चुनौती माना जा रहा है। वैसे, इस चुनाव को शंतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी के सरकारी अस्पतालों के अंदर 6,800 नए बेड तैयार किए जा रहे हैं। ये बेड 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू नियम 30 सितंबर तक बढ़ा
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पहले से लागू नियमों को 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना में पुलिस के सामने एक व्यक्ति द्वारा पत्नी पर हमला करने करने और उसके गला रेतने की कोशिश करने का अजीबोगरीब मामले प्रकाश में आया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
बढ़ती महंगाई को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि BJP की आय 50% बढ़ गयी है। लेकिन आपकी यानी आम जनता की कितमी बढ़ी है।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले आए, 31,374 रिकवरी हुईं और 509 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में एक रासायनिक कारखाने में आग लगने से कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई, पुलिस और बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कराची में एधी फाउंडेशन के बचाव विभाग के एक अधिकारी मुहम्मद अजीम ने बताया कि कराची के मेहरान टाउन इलाके में आग से घिरी फैक्ट्री की इमारत से बचाव दल द्वारा कम से कम 15 शव निकाले गए हैं।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात आग बुझाने की कोशिश के दौरान एधी फाउंडेशन के कम से कम दो बचावकर्मी घायल हो गए, उन्होंने कहा कि बचाव के प्रयास जारी हैं, क्योंकि अभी और मजदूर इमारत के अंदर फंसे हुए हैं।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम ब्लास्ट करने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस पर अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका ने अफगानिस्तान में आईएसआईएस के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए हैं। बता दें कि काबुल ब्लास्ट में एक दर्जन अमेरिकी सैनिकों समेत अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि हम हमला करने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 28 Aug 2021, 7:45 AM IST