अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यूपी कांग्रेस एससी विभाग के कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। राम सजीवन निर्मल को उत्तर प्रदेश पूर्व, तनुज पुनिया को उत्तर प्रदेश मध्य और योगी जाटव को उत्तर प्रदेश पश्चिम कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
आंध्र प्रदेश के एलुरु में बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। कल रात से आज सुबह तक लगभग 140 लोगों को भर्ती किया गया और बाद में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उल्टी और बेहोशी की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल लाया गया था। लोगों बीमार क्यों हुए इसका पता अब तक नहीं लगाया जा सका है।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भीमराव अंबेडकर ने बचपन से सामाजिक अन्याय झेला, अपमान सहा। जब वो उच्च शिक्षा के बाद वापस भारत आए तब भी सामाजिक अस्पृश्यता उनका पीछा नहीं छोड़ पाई। लेकिन इस सबके बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।”
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
तमिलनाडु में केंद्रीय गृह उपसचिव के नेतृत्व में आठ सदस्यीय केंद्रीय दल चेन्नई में आज चक्रवात बुरेवी से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंची है।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
दूसरे टी-20 मैच में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
जम्मू-कश्मीर के आज श्रीनगर के सज्जारीपोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने हमला किया है। हमले में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल होने की खबर है। हलमे के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
गुजरात के अहमदाबाद के बापूनगर इलाके में श्याम शिखर कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी राजेश भट्ट ने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्मॉग की परत छाई हुई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के अनुसार, कानपुर के नेहरू नगर में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36,011 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 96,44,222 हो गई है। 482 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,40,182 हुई। देश में सक्रिय मामले अब 4,03,248 हैं। 41,970 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 91,00,792 हो गई है।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 5 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,69,86,575 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,01,063 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
मुंबई के लालबाग इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट में 20 लोग घायल हो गए हैं। दो फायर ब्रिगेड और दो जंबो टैंकर मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आज हम डॉ. अम्बेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद कर रहे हैं। भारत को सभी प्रकार के भेदभाव से मुक्त बनाने के लिए काम करना ही उन्हे श्रद्धांजलि देने का एकमात्र सच्चा तरीका है।”
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
मिजोरम में कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,934 है जिसमें 220 सक्रिय मामले, 3,708 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 6 मौतें शामिल हैं।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रामकोला थाने के केरवनिया चौराहे के पास ऑटो और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरी करने के बाद यह मदूर घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को गोरखपुर मेडिकलकॉलेज रेफर कर दिया गया।
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Dec 2020, 7:57 AM IST