हालात

बड़ी खबर LIVE: चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी केस में अरुणाचल प्रदेश से सेना का जवान गिरफ्तार, मोहाली में होगी पूछताछ

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय एमएमएस मामले में अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से सेना के एक जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए एलडी सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

रूस और भारत के विदेश मंत्रियों ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र से इतर मुलाकात की

मिथुन ने फिर किया TMC के 21 विधायकों के BJP के संपर्क में होने का दावा, लेकिन बताया सड़ा आलू

मुंबई के मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

असम पुलिस ने करीमगंज जिले में 504 ग्राम हेरोइन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पुलवामा में आतंकियों ने बिहार के 2 मजदूरों पर फायरिंग कर उन्हें घायल किया, दोनों अस्पताल में भर्ती, हालत फिलहाल स्थिर

पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा में आतंकियों ने बिहार के 2 मजदूरों पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

रुपये में लगातार गिरावट पर सीतारमण का दावा- डॉलर के सामने सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है भारतीय मुद्रा  

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर कोई एक मुद्रा जो अन्य मुद्राओं की तरह अस्थिरता के उतार-चढ़ाव में नहीं आई, तो वह भारतीय रुपया है। हमने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आरबीआई और मंत्रालय स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी केस में अरुणाचल प्रदेश से सेना का जवान गिरफ्तार, मोहाली में होगी पूछताछ

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय एमएमएस मामले में अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से सेना के एक जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए एलडी सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया है।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

राज्यसभा सांसद और NCP प्रमुख शरद पवार ने आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामला: अरूणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को किया गया गिरफ्तार

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामला में अरूणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिहार निवासी आरोपी रंजीत कुमार साहनी को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक व्यक्ति को बम से उड़ाने की धमकी देने और कहर ढाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसे दक्षिण मुंबई के चरनी रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया था। जांच चल रही है

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

मुंबई क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बम ब्लास्ट करने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ़्तार किया है

2 में से 1 वरिष्ठ व्यावसायिक अधिकारी मंदी के दौर को देख रहे : रिपोर्ट

आईडीसी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, वैश्विक स्तर पर दो में से एक वरिष्ठ व्यावसायिक अधिकारियों (59 प्रतिशत) का मानना है कि आने वाले वर्ष में मंदी होगी।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

कांग्रेस ने दिल्ली शिक्षा मॉडल को बताया 'फरेबी मॉडल' 

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल को लेकर अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया और शिक्षा मॉडल को फरेबी मॉडल करार दिया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि, राजधानी में 1 शिक्षा मॉडल आजकल बिक रहा है लेकिन जो हमारी समझ कहती है कि यह मॉडलिंग का मॉडल भी नहीं, फरेबी और फरेब का मॉडल है।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

केजरीवाल सरकार पर एक और आरोप, दिल्ली जल बोर्ड में घोटाला को लेकर उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के एक विभाग से जुड़े घोटाले के आरोपों पर जांच के आदेश दिए है। उपराज्यपाल के दफ्तर से आई जानकारी  के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में 20 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। 

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर में मकान ढहने से 2 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर बारिश के बाद एक मकान ढहने से 2 की मृत्यु हुई और कुछ लोग घायल हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण यह मकान गिर गया, मलबे में दबकर 2 बच्चों की मृत्यु हुई है। 4 लोग घायल हैं उनका इलाज चल रहा है।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

हैदराबाद में हिट एंड रन मामले में महिला डॉक्टर की मौत, गिरफ्त में आरोपी इब्राहिम

हैदराबाद के मलकपेट इलाके में तीन दिन पहले हिट एंड रन मामले में घायल हुई एक युवती ने शनिवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया। 21 सितंबर को डेंटिस्ट डॉ श्रावणी जब अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी, तब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे में महिला डॉक्टर के सिर में गंभीर चोटें आई और उसे निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां उसने शनिवार को अंतिम सांस ली।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

दिल्ली: जंतर-मंतर पर पशु क्रूरता के खिलाफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

कोलकाता ऐप फ्रॉड: मुख्य आरोपी आमिर खान गाजियाबाद से गिरफ्तार

मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए कई लोगों को ठगने के मुख्य आरोपी आमिर खान को आखिरकार कोलकाता पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने उसके घर से 10 सितंबर को 17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

केरल: युवा कांग्रेस नेता जितिन कलाथुर की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम में अपराध शाखा कार्यालय की ओर मार्च किया

दिल्ली पहुंचे लालू यादव, कहा- मोदी को 2024 में सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने दिल्ली पहुंचने पर कहा, "नीतीश कुमार और मैं सोनिया गांधी से मिलेंगे। हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हाँ, हम (उन्हें) उखाड़ देंगे। मुझे कितनी बार यह कहने की जरूरत है?" जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे?

लालू यादव ने कहा, “अमित शाह परेशान हैं। वहां (बिहार) से उनकी सरकार का सफाया हो गया। 2024 में भी ऐसा ही होने वाला है। तो, वह इधर-उधर भाग रहे हैं और कह रहे हैं "जंगल राज" और वह सब। गुजरात में रहते हुए उन्होंने क्या किया? जब वे थे तब जंगल राज था।”

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

अरुणाचल प्रदेश: लोअर सुबनसिरी जिले के चिपुता गांव में अचानक आई बाढ़ में एक स्कॉर्पियो कार बह गई

जम्मू-कश्मीर: BSF ने सांबा में रीगल पोस्ट के पास एक बम बरामद किया

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कंगना रनौत की तुलना राखी सावंत से की

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बहुत अच्छी बात है। मथुरा के जो सांसद बनना चाहेंगे उसको तो आप बनने नहीं देंगे। आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए। कल राखी सावंत भी बनेंगी।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

पाकिस्तान के PM ने जम्मू-कश्मीर के मसले को हल करने और दोनों देशों के रिश्तों को अच्छा करने की बात कही तो यह होना चाहिए- महबूबा

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर पाकिस्तान के PM ने जम्मू-कश्मीर के मसले को हल करने और दोनों देशों के रिश्तों को अच्छा करने की बात कही तो यह होना चाहिए। जैसे वाजपेयी जी के समय दोनों देशों ने बैठकर बात की थी वैसे ही दोनों देश जम्मू-कश्मीर का हल निकालें तो यह देश के लिए भी अच्छा होगा।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को 20 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दिल्ली जल बोर्ड, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया

अंकिता मर्डर केस: BJP नेता विनोद आर्य के बेटे अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटाया 

अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई और बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

अंकिता मर्डर केस: BJP विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, उनकी गाड़ी में की तोड़फोड़ 

उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थानीय लोगों ने बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनकी कार में तोड़फोड़ की। लोग अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक को पुलिस ने बचाया। मामले में गिरफ्तार बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य समेत 3 आरोपी हैं।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्या आरोपी के रिजॉर्ट को लोगों ने किया आग के हवाले, देर रात चला था बुलडोजर

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्या आरोपी के वनतारा रिसॉर्ट में स्थानीय लोगों ने आग लगा दी है। रिजॉर्ट का मालिकाना हक बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के पास है। हत्याकांड में पुलकित समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुईं, उसने सबका दिल दहलाया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं उसने सबका दिल दहला दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में, मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं। एक बात साफ है, हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।”

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण राजीव चौक अंडरपास में जलभराव

महाराष्ट्र: पुणे शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर कल 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे सुने गए

महाराष्ट्र के पुणे में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर कल 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे सुने गए थे। PFI के कार्यकर्ता वहां ED-CBI-पुलिस की छापेमारी के खिलाफ इकट्ठे हुए थे। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

तमिलनाडु: चेन्नई के पास चितलापक्कम में आरएसएस के कार्यकर्ता सीतारामन के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया 

हरियाणा: शाहबाद प्रशासन और किसानों के बीच आम सहमति बनने के बाद किसान सड़क से हटने के लिए सहमत हुए

हरियाणा के शाहबाद प्रशासन और किसानों के बीच आम सहमति बनने के बाद किसान सड़क से हटने के लिए सहमत हुए। राज्य सरकार मंडियों में रखे धान की खरीद उनकी निगरानी में करेगी। 1 अक्टूबर से 'जे फॉर्म' (किसान की कृषि उपज की मंडियों में बिक्री रसीद) जारी की जाएगी।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

हरियाणा: भारी बारिश के बाद गुरुग्राम में जलभराव

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, सामने आई तस्वीरें

भोपाल: ITI कॉलेज के 3 पूर्व छात्रों के खिलाफ केस दर्ज, एक छात्रा का वॉशरूम में अश्लील वीडियो शूट करने, उसे ब्लैकमेल करने का आरोप

मध्य प्रदेश के भोपाल में आईटीआई कॉलेज के 3 पूर्व छात्रों के खिलाफ एक महिला छात्रा का कथित रूप से एक वॉशरूम में अश्लील वीडियो शूट करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। इनमें से 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अशोका गार्डन एसएचओ ने बताया, "आईपीसी की धारा 384 और आईटी अधिनियम के 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।"

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

उत्तराखंड: ऋषिकेश में नहर में मिला अंकिता का शव, परिजनों की पहचान

अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश के नहर में मिला है। ऋषिकेश के अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि मृतक के भाई और पिता मेरे साथ थे और उन्होंने शव की शिनाख्त की है। बैराज में अंकिता भंडारी का शव मिला है।

SDRF अधिकारी ने कहा, “सुबह 7 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। हमें यहां एक महिला का शव मिला जिसको निकाला गया। उसके परिजन शिनाख्त के लिए यहां आए थे। परिजनों द्वारा बताया गया है कि वो अंकिता भंडारी का ही शव है। शव को ऋषिकेश के एम्स ले जाया गया है।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने SIT गठन के दिए आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

उत्तराखंड में  अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक्शन, मुख्य आरोपी के रिजॉर्ट पर आधी रात को चला बुलडोजर  

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने आधी रात को हत्याकांड के मुख्य आरोपी के ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया। इसी रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी रिसेप्शनिस्ट थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट ऐसा करने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज आरोपियों ने अंकिता की हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 17वां दिन, त्रिशूर के पेरम्बरा जंक्शन से आगे निकली पदयात्रा

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 17वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ केरल के त्रिशूर जिले के पेरम्बरा जंक्शन से पदयात्रा की शुरुआत की। हजारों की संख्या में इस पदयात्रा में लोग शामिल हो रहे हैं।

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 Sep 2022, 8:13 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पद से हटाया, उनके उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • मायावती का चौंकाने वाला फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • 'अग्निवीर योजना को खत्म और जीएसटी में संशोधन करेंगे', राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

  • ,
  • दुनियाः इजरायली सेना ने रफा पर किया हमला, 20 की मौत और पाकिस्तान ने टारगेटेड हत्याओं के पीछे भारत का हाथ बताया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः महाराष्ट्र के सोलापुर में पोलिंग बूथ पर शख्स ने 3 EVM को लगाई आग, मचा हड़कंप