हालात

आज भारत में इस समय लगेगा चंद्र ग्रहण, बंद होने लगे मंदिरों के कपाट, जानें किन राशियों के लिए होगा शुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ है तो कुछ के लिए बेहद शुभ होने वाला है। यह मेष, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए बेहद अच्छा माना गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

साल का अंतिम चंद्रग्रहण थोड़ी ही देर में लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो देशभर में साफ दिखाई देगा। ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और रात 1:26 बजे (8 सितंबर) समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट रहेगी।

Published: undefined

चंद्रग्रहण को लेकर मंदिर बंद

उत्तराखंड के केदारनाथ में चंद्रग्रहण के सूतक काल के दौरान केदारनाथ धाम के कपाट पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। चंद्रग्रहण के सूतक काल के दौरान बद्रीनाथ धाम के कपाट पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।

Published: undefined

चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों के लिए शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ है तो कुछ के लिए बेहद शुभ होने वाला है। यह मेष, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए बेहद अच्छा माना गया है। इन सभी राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी मधुर, खुशहाल और पॉजिटिव तरीके से बदलाव ला सकता है।

Published: undefined

कहां-कहां चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?

आज पूर्ण चंद्रग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। इसमें पूर्वी अफ्रीका, सिडनी, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई लंदन, टोक्यो, यूरोप के अधिकांश भागों, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के कुछ भागों में दिखेगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'