हालात

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, हादसे में छह की मौत

यह हादसा मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 88 के पास हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published: undefined

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 88 के पास हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक बस को यात्रियों ने लघुशंका के लिए रुकवाया था। बस रुकने के बाद कई यात्री सड़क किनारे उतरकर लघुशंका कर रहे थे।

Published: undefined

इसी दौरान नोएडा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सुरीर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। मृतकों को एंबुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भिजवाया गया, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined