
उत्तर भारत के करीब 9 राज्य लू की चपेट में है। कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई को मध्य प्रदेश का खजुराहो को देश में सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 47.2 डिग्री उपर तक पहुंच गया है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कई हिस्सों में लू का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली के पालम में भी 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है।
दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। वहीं पालम में अधिकतम तापमन 45. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक है।
Published: undefined
वहीं देश के दूसरे राज्यों में भी गर्मी का यहीं हाल देखने को मिल रहा है। राजस्थान में तो गर्मी अपने चरम पर है। बारां, झालावाड़ और बूंदी में रविवार को पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया वहीं पिछले कुछ दिनों से 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।
यूपी के लखनऊ के अलावा ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकार्ड दर्ज हुआ है। इलाहाबाद, झांसी, आगरा, उरई में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के अधिकतर शहर लू की चपेट में हैं।
इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राज्य में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार बहुत अच्छी है। मानसून 29 मई को केरल में पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे में इसके दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन, मालदीव, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में पहुंचने की संभावना है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined