हालात

राज ठाकरे के बयान से महाराष्ट्र में हलचल, कहा- अजान सुनते ही लाउडस्पीकरों पर 'हनुमान चालीसा' बजाएं

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को विवाद में घमासान तेज हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार देर शाम ऐलान कर दिया है कि कल यानी 4 मार्च को मस्जिदों के बाहर अजान हुई तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को विवाद में घमासान तेज हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार देर शाम ऐलान कर दिया है कि कल यानी 4 मार्च को मस्जिदों के बाहर अजान हुई तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि कल 4 मई को अगर आप लाउडस्पीकरों से अजान की आवाज आती सुनते हैं, तो उन जगहों पर जाकर लाउडस्पीकरों पर हनुमान चालीसा बजाएं! तभी उन्हें इन लाउडस्पीकरों की बाधा का एहसास होगा!"


मनसे प्रमुख ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया कि हिंदू त्योहारों पर स्कूलों या अस्पतालों के सामने लाउडस्पीकर बजाना मना है, लेकिन मस्जिदों को इस तरह के प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

उन्होंने बयान में कहा, "मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि उन्हें हनुमान चालीसा सुनाएं, सभी स्थानीय मंडल और सतर्क नागरिक इसके खिलाफ एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करें और अगर कोई मस्जिदों पर लाउडस्पीकर बजाता है, तो स्थानीय पुलिस स्टेशन में प्रतिदिन हस्ताक्षर के साथ अपील पत्र जमा करें। नागरिकों को 100 डायल करना चाहिए और शिकायत दर्ज करानी चाहिए। हर रोज शिकायत करनी चाहिए।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार