हालात

अब शादी में भी डिजिटली होगा न्यौते का पेमेंट, मदुरै के परिवार ने कार्ड पर छपवाया क्यूआर कोड

अब शादी में न्यौता देने के लिए लिफाफा या तोहफा खोजने की जरूरत नहीं है। अब आप गूगल पे या फोन पे के जरिये सीधे नव दंपत्ति के बैंक खाते में पैसा भेज सकते हैं। आप भले यकीन न करें, पर ऐसा संभव है और हुआ भी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अब शादी में वर-वधु को आशिर्वाद के तौर पर नकद पैसे देने के लिए लिफाफा खोजने या तोहफा ढूंढने की जरूरत नहीं है। अब कोई भी गूगल पे या फोन पे का उपयोग करके सीधे नव दंपत्ति के बैंक खातों में ही पैसा ट्रांसफर कर सकता है। आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा संभव है और ऐसा हुआ भी है।

दरअसल मदुरै में एक परिवार ने शादी के निमंत्रण पत्र पर गूगल पे और फोन पे के क्यूआर कोड छाप कर इस नये विचार को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में आए मेहमानों और जो लोग महामारी के कारण शादी में शामिल नहीं हो सके, उन लोगों को क्यूआर कोड के जरिये तोहफा या आशिर्वाद देने का एक आसान विकल्प दिया।

मदुरै की यह शादी रविवार को हुई है, जिसका निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस अनोखे कदम के बारे में दुल्हन की मां टी.जे. जयंती ने बताया कि लगभग 30 व्यक्तियों ने इस विकल्प का इस्तेमाल कर शादी का तोहफा दिया। जयंती मदुरै में जननी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने कहा, "यह पहली बार है जब हमारे परिवार में इस तरह का प्रयोग किया गया। मेरे पास इसे लेकर बहुत सारे फोन आ रहे हैं। इसी तरह मेरे भाई और परिवार के अन्य लोगों के पास भी सुबह से बहुत सारे फोन आ रहे हैं।"

कोरोना महामारी के चलते शादी या किसी फंक्शन को ऑनलाइन करने से लेकर टेक्नॉलॉजी की मदद से कई नए आइडिया सामने आ रहे हैं। पिछले महीने एक नवविवाहित जोड़े ने अपने उन रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पर शादी की दावत का खाना डिलीवर कराया था, जिन्होंने उनकी शादी को ऑनलाइन देखा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 10 सितंबर को SC में होगी सत्य निकेतन हादसे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा- जरूरत पड़ी तो मामला अपने पास ट्रांसफर कराऐंगे

  • ,
  • 'आपको न्याय मिलेगा...' दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की बेरहमी से हत्या पर भड़के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

  • ,
  • जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, चाकू से हुआ था हमला, बाजार बंद, 6 मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

  • ,
  • मुझे नहीं पता बागेश्वर बाबा कौन हैं, उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: सौगत रॉय

  • ,
  • कर्नाटक: अचानक यशवंतपुर एपीएमसी बाजार पहुंचे सीएम शिवकुमार, किसानों और व्यापारियों से की बात