हालात

योगी के मंत्री ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आरक्षण में कैटेगरी की मांग को लेकर अनशन करेंगे राजभर

योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर अब अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे। पिछड़ी जाति के लिए 27 फीसद आरक्षण में कैटेगरी की मांग को लेकर 24 दिसम्‍बर से प्रदेश के सभी जिलों में क्रमिक अनशन शुरू होगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

योगी सरकार के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वाराणसी में अपने ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने कहा कि वे पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण में कैटेगरी की मांग को लेकर 24 दिसंबर से प्रदेशव्यापी क्रमिक अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण का बंटवारा नहीं हुआ तो वोट नहीं मिलेगा।

राजभर ने बताया कि जाति के आरक्षण में बंटवारे को लेकर जो सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट आई है, उस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लागू नहीं करना चाहते हैं। उनका ध्यान केवल अर्धकुम्भ में लगा हुआ है। उन्होंने कहा बीजेपी ने अब तक हमसे सिर्फ वादाखिलाफी करने का काम किया है। एससी-एसटी से जुडे़ छात्रों के लिए निशुल्क आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर खोलने का वादा किया गया था। अब तक कुछ नहीं हुआ। हम किस मुंह से उनसे वोट मांगेंगे।

उन्होंने अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और बीएसपी का गठबंधन हुआ तो प्रदेश से बीजेपी साफ हो जाएगी। यदि 27 फीसद आरक्षण में बंटवारा कर देते हैं तो लड़ाई में आ सकते हैं लेकिन क्या होगा मालूम नहीं। उन्होंने आगे कहा, “एससी-एसटी के चलते दूसरे राज्यों में चुनाव हारे और आगे भी हारेंगे। कही भी गंगा स्वच्छ नहीं हो सकी।”

इससे पहले भी कई मुद्दों पर राजभर ने योगी सरकार और बीजेपी सरकार को घेरा है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार का यही हाल रहा और आने वाले दिनों में राज्य में हम बेहतर काम नहीं कर पाए तो जनता दूसरा विकल्प चुन लेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

  • ,
  • गाजियाबाद: डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, दूसरी बेटी को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • कोटा, देहरादून, प्रयागराज के बाद आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, लाखों छात्रों के आने की उम्मीद

  • ,
  • 'भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है...' जयपुर में स्कूल पहुंचे कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के धरने से झुकी दिल्ली पुलिस, दर्ज किया पेलेट गन मामला