हालात

राजस्थान में पोखरण के आर्मी कैंट इलाके में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया, मजदूर के रूप में कर रहा था काम

जैसलमेर के एसपी विकास सांगवान ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान का रहने वाला है। उसके पास से मिले फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। संयुक्त पूछताछ समिति (जेआईसी) टीम आगे की जांच करेगी।

राजस्थान में पोखरण के आर्मी कैंट इलाके में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया
राजस्थान में पोखरण के आर्मी कैंट इलाके में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया फोटोः IANS

पाकिस्तान की सीमा से लगे राजस्थान के जैसलमेर के पोखरण में आर्मी कैंट से एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा गया है। जैसलमेर कोतवाली के थाना अधिकारी सत्यप्रकाश विश्‍नोई ने बताया कि आरोपी मनु भील (24) जनवरी 2024 से संवेदनशील क्षेत्र आर्मी कैंट इलाके में ईंधन डिपो में मजदूर के रूप में काम कर रहा था।

विश्‍नोई ने कहा कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर का रहने वाला है। वह 2014 में लॉन्ग टर्म वीजा पर अपने परिवार के साथ भारत आया था। सेना ने सोमवार रात उसे आर्मी कैंट से पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। वह पाकिस्तान में किसी से फोन पर बात करते हुए पकड़ा गया था। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

थाना अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि जब सेना के अधिकारियों ने आरोपियों की तलाशी ली तो उन्हें एक फोन मिला। वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी पाकिस्तान में कई लोगों के संपर्क में था। वह ऑडियो-वीडियो कॉल के जरिए भी पाकिस्तान में लोगों से लगातार जुड़ा हुआ था।

वहीं जैसलमेर के एसपी विकास सांगवान ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान का रहने वाला है। उसके पास से मिले फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। संयुक्त पूछताछ समिति (जेआईसी) टीम आगे की जांच करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: धनतेरस पर सोने और चांदी हुए सस्ते, कीमतें करीब 4,500 रुपए तक घटीं और शेयर बाजार में तूफानी तेजी

  • ,
  • Agnipath Scheme: कांग्रेस की हुंकार, ‘अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो'

  • ,
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अडानी के ऑपरेशन वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करने का विदेशी एयरलाइंस कर रहीं विरोध

  • ,
  • खेल की खबरें: निशानेबाजों की निराशा बरक़रार, टीम स्पर्धा में भी चूके और संकट में बांग्लादेशी क्रिकेट टीम