हालात

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल, कई जगह AQI 400 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, आंखों में जलन की भी शिकायत

दिल्ली में लगातार खराब होती हवा का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

फोटो:विपिन
फोटो:विपिन 

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी के ज़्यादातर इलाके पिछले कई दिनों से रेड जोन में हैं। हवा में फैली धुंध और धूल अब साफ़ तौर पर दिखाई देने लगी है। सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई बड़ा सुधार नहीं दिख रहा है।

गुरुवार सुबह 6 बजे लिए गए आंकड़ों के अनुसार, विवेक विहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 412 और आनंद विहार का AQI 404 रिकॉर्ड किया गया दोनों ही ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं। वहीं, दिल्ली का ओवरऑल AQI 347 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है। करीब 32 इलाकों में भी AQI 300 से 400 के बीच पाया गया।

बढ़ते प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत

लगातार खराब होती हवा का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। कई लोग अब एहतियात के तौर पर मास्क पहन रहे हैं और बिना ज़रूरत घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर देखा जा रहा है।

इन इलाकों में AQI 400 के पार

  • विवेक विहार- 412

  • आनंद विहार- 404

  • अक्षरधाम- 409

इसके अलावा, कई इलाके ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं:

  • अलीपुर – 363

  • अशोक विहार – 381

  • आया नगर – 312

  • बवाना – 382

  • बुराड़ी क्रॉसिंग – 363

  • मथुरा रोड – 227

  • द्वारका सेक्टर-8 – 360

  • जहांगीरपुरी – 383

  • आईटीओ – 359

  • लोधी रोड – 316

  • नरेला – 360

  • नेहरू नगर – 362

  • आईजीआई एयरपोर्ट -305

  • IHBAS दिलशाद गार्डन-360

  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम -349

  • मेजय ध्यानचंद स्टेडियम -319

  • मंदिर मार्ग -342

  • मुंडका -359

  • नजफगढ़- 333

  • नॉर्थ कैंपस-347

  • ओखला फेस-2 -347
    आदि कई क्षेत्रों में AQI 300 से ऊपर बना हुआ है।

अब सर्दी ने भी दस्तक दी

दिल्ली में अब सर्द हवाओं का असर महसूस होने लगा है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला और तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खड़गे ने दिल्ली की जहरीली हवा पर मोदी सरकार को घेरा- वायु प्रदूषण के मामले में हम ‘विश्वगुरु’ क्यों बन रहे हैं?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित रहे तो अर्थव्यवस्था चाहे पांच लाख करोड़ की हो, उसका क्या फायदा: अखिलेश

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी और डाबर ने कीमतों में वृद्धि के संकेत दिए

  • ,
  • दिवाली पर दिल्ली में कितना था प्रदूषण, गायब डेटा सामने आने से और बढ़ी उलझन, आखिर क्यों है अलग-अलग AQI?

  • ,
  • मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल में भारी गिरावट, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे गिरा