हालात

प्रज्ञा ठाकुर ने माफी नहीं मांगी हेमंत करकरे वाले बयान से, कहा-दुश्मनों को बल न मिले इसलिए ले रही हूं बयान वापस

26/11 हमले में शहीद हेमंत करकरे का अपमान करने वाली भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने कोई माफी नहीं मांगी है। अलबत्ता चौतरफा घिरने के बाद यह कहते हुए अपना बयान वापस लिया है कि इससे देश के दुश्मनों को बल मिल रहा था।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बीजेपी की भोपाल उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए विवादित बयान पर कोई माफी नहीं मांगी है। उन्होंने इस बयान पर खेद तक नहीं जताया है और फिर दोहराया है कि उन्होंने जो कुछ कहा था वह सही था। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे अपना बयान वापस ले रही हैं क्योंकि इससे देश के दुश्मनों को बल मिल रहा है।

शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, “ मुझे लगता है कि मेरे इस बयान से देश के दुश्मन फायदा उठा रहे हैं, इसलिए मैं अपना बयान वापस लेती हूं और इसके लिए माफी मांगती हूं। ये मेरा व्यक्तिगत दर्द था। वह (हेमंत करकरे) दुश्मन देश के आतंकियों की गोली से मारे गए, लिहाजा, निश्चित तौर पर वह शहीद हैं।”

लेकिन प्रज्ञा ठाकुर की इस माफी में बयान के लिए माफी से अधिक इस बात पर जोर था कि उनके बयान से देश के दुश्मनों को बल मिला है। इस प्रेस कांफ्रेंस से पहले एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, “यह मेरा निजी मामला है, क्योंकि मैंने यातनाएं सही हैं। मैं संन्यासी हूं। अपने भाव में रहती हूं। जिसने हमें प्रताड़ित किया है, तो हमारा भाव गलत हो ही नहीं सकता। हां, निश्चित तौर पर हम देश को कमजोर नहीं होने देंगे। अगर दुश्मनों को इससे बल मिलता है, तब मैं अपना वह बयान वापस लेती हूं।”

दरअसल प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से बीजेपी ने तुरंत किनारा कर लिया था। पार्टी प्रवक्ता नलिन कोहली ने साफ कहा था कि यह उनका निजी बयान है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी हर शहीद का सम्मान करती है।

इसके बाद बीजेपी ने एक लिखित बयान जारी कर प्रज्ञा के बयान से किनारकशी कर ली थी। बीजेपी ने कहा था कि हेमंतक करकरे देश के लिए शहीद हुए थे और उनका पार्टी उनका सम्मान करती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: धनतेरस पर सोने और चांदी हुए सस्ते, कीमतें करीब 4,500 रुपए तक घटीं और शेयर बाजार में तूफानी तेजी

  • ,
  • Agnipath Scheme: कांग्रेस की हुंकार, ‘अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो'

  • ,
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अडानी के ऑपरेशन वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करने का विदेशी एयरलाइंस कर रहीं विरोध

  • ,
  • खेल की खबरें: निशानेबाजों की निराशा बरक़रार, टीम स्पर्धा में भी चूके और संकट में बांग्लादेशी क्रिकेट टीम