हालात

प्रियंका गांधी की कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक, यूपी में बीजेपी को पस्त करने के लिए बनाई जारी रही है रणनीति

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ के पार्टी कार्यालय नेहरू भवन में कार्यकर्ताओं के साथ 16 घंटे की मैराथन बैठक की। ये बैठक पूरी रात चली और बुधवार सुबह 5:30 बजे खत्म हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा की।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश पूर्व की प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने 16 घंटे की मैराथन बैठक की और बुधवार को भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगी। खबरों के मुताबिक, दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुई बैठक पूरी रात चली और बुधवार सुबह 5:30 बजे खत्म हुई। इस दौरान बीजेपी को पस्त करने के लिए कार्यकर्ताओं के रणनीति बनायी। बुधवार को भी प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात जारी रहेगा। आज अवध क्षेत्र की लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इनमें कैसरगंज, श्रावस्ती, गोंडा, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, आजमगढ़ की लोकसभा सीटें शामिल हैं।

मैराथन बैठक खत्म होने के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया एक सवाल को जवाब देते हुए कहा कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और पीएम मोदी का मुकाबला उनसे नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से है। उन्होंने आगे कहा, “मैं संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी।” इस बयान से साफ जाहिर है कि वो फिलहाल पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी।

Published: 13 Feb 2019, 12:25 PM IST

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां काफी बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मैं संगठन के बारे में सीख रही हूं। मैं लोगों की राय सुन रही हूं। आखिर चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर कार्यकर्ताओं के विचार को जान रही हूं।”

वहीं प्रियंका गांधी आज बुधवार को भी 12 अन्य लोकसभा सीटों के बूथ कार्यकर्ताओं और गुरुवार को दौरे के आखिरी दिन 17 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं की राय लेंगी। प्रियंका को जिन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनमें कांग्रेस के गढ़ रायबरेली, अमेठी, पीएम मोदी की सीट वाराणसी और सीएम योगी का गढ़ गोरखपुर भी शामिल है। पार्टी ने प्रियंका को राज्य की 41 लोकसभा सीटों की और ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने किया उत्तर प्रदेश की सीटों का बंटवारा, प्रियंका के जिम्मे 41 तो सिंधिया के जिम्मे 39 सीटें

Published: 13 Feb 2019, 12:25 PM IST

बता दें कि प्रियंका गांधी ने यूपी में अपने चुनावी सफर की शुरुआत एक मेगा रोड शो से की थी। इस रोड शो में लखनऊ की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा था। प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

Published: 13 Feb 2019, 12:25 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Feb 2019, 12:25 PM IST