हालात

प्रियंका ने पीएम मोदी को भगवान राम का संदेश दिलाया याद, कहा- सत्ता सदा नहीं रहती, चूर-चूर हो जाता है अहंकार

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज जो लोग सत्ता में हैं, वो अपने आपको रामभक्त कहते हैं। मुझे लगता है कि वो कर्मकांड में उलझ गए हैं और दिखावे में लिप्त हो गए हैं। इसलिए उन्हें यह याद दिलाना जरूरी है कि हजारों साल पुरानी गाथा क्या थी।

प्रियंका ने रामलीला मैदान से पीएम मोदी को भगवान राम का संदेश दिलाया याद
प्रियंका ने रामलीला मैदान से पीएम मोदी को भगवान राम का संदेश दिलाया याद फोटोः विपिन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्ता में बैठे अन्य लोगों को भगवान राम का यह संदेश याद रखना चाहिए कि सत्ता सदा नहीं रहती और अहंकार चूर-चूर हो जाता है।

Published: undefined

प्रियंका गांधी ने रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ के दौरान भगवान राम और रामायण का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने इस बात का जिक्र किया कि वह बचपन में अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ रामलीला मैदान में कई रामलीलाओं की साक्षी बनीं और इंदिरा गांधी ने उन्हें भगवान राम के जीवन और उनके संदेश के बारे में बताया।

Published: undefined

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज जो लोग सत्ता में हैं, वो अपने आपको रामभक्त कहते हैं। मुझे लगता है कि वो कर्मकांड में उलझ गए हैं और दिखावे में लिप्त हो गए हैं। इसलिए उन्हें यह याद दिलाना जरूरी है कि हजारों साल पुरानी गाथा क्या थी।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े, तो उनके पास सत्ता और संसाधन नहीं थे। रथ, सत्ता, और संसाधन रावण के पास थे। वह सोने की लंका में रहता था। भगवान राम के पास सत्य था।’’

Published: undefined

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सत्ता में बैठे सरकार के सदस्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को याद दिलाना चाहती हूं कि सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, सत्ता आती है और जाती है। अहंकार एक दिन टूट जाता है। यही भगवान राम और उनके जीवन का संदेश था। साथ ही प्रियंका गांधी ने केजरीवाल और हेमंत सोरेन की रिहाई के साथ स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग से पांच सूत्री मांगें भी रखीं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined