हालात

सदफ जाफर, दारापुरी की रिहाई पर प्रियंका बोलीं- सरकार ने बेगुनाहों को किया था गिरफ्तार, झूठ कभी नहीं जीत सकता

पूर्व आईपीएस दारापुरी और कांग्रेस नेता सदफ जाफर के जेल से रिहा होने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि कोर्ट द्वारा सबूत मांगने पर यूपी पुलिस बगलें झांकने लगी थी। बीजेपी सरकार ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करके अपनी असली सोच दिखाई है। मगर झूठ कभी नहीं जीत सकता।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लखनऊ में हुए प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस दारापुरी और कांग्रेस नेता सदफ जाफर को जेल से रिहा कर दिया गया है। रिहाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “अंबेडकरवादी चिंतक और पूर्व आईपीएस दारापुरी और कांग्रेस नेता सदफ जाफर आज जेल से रिहा हो गए। कोर्ट द्वारा सबूत मांगने पर यूपी पुलिस बगलें झांकने लगी थी। बीजेपी सरकार ने निर्दोष लोगों और बाबासाहेब की विरासत को आगे बढ़ाने वाले लोगों को गिरफ्तार करके अपनी असली सोच दिखाई है। मगर झूठ कभी नहीं जीत सकता।”

वहीं जेल से निकलने के बाद सदफ जाफर ने कहा कि जेल जाने और पिटने का डर अब दूर हो गया है, इसके लिए मैं योगी जी को धन्यवाद देती हूं। मैं तब तक प्रदर्शन करुंगी जब तक यह अमानवीय कानून वापस नहीं लिया जाता।

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन देखे गए थे। इस दौरान लखनऊ में भी उग्र प्रदर्शन हुए थे। इस प्रदर्शन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जाफर और पूर्व आईपीएस दारापुरी को गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस ने दोनों पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया था। लेकिन कोर्ट में यूपी पुलिस ने अपने दावों को साबित नहीं कर पायी।

इस गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार की निंदा कर चुकी हैं और कहा था कि यूपी सरकार ने अमानवता की सभी हदें पार कर दीं है। जफर के दो नाबालिग बच्चे हैं। प्रियंका गांधी बीते सप्ताह लखनऊ में जफर और दारापुरी के घर गई थीं। इस दौरान यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को सदफ और दारापुरी के घर जाने से रोकने की पूरी कोशिश की थी। जब प्रियंका गांधी उनके परिवारों वालों से मिलने के लिए निकलीं तो उनकी गाड़ी को रोक दिया गया था। पुलिस के गाड़ी को रोकने पर प्रियंका गांधी पैदल हीं दारापुरी के घर की ओर निकल गईं थी। जिसके बाद उन्होंने परिवार से मुलाकात की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Jan 2020, 11:22 AM IST

  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया