
पंजाब सचिवालय को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने परिसर की जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, दमकलकर्मी, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और एंबुलेंस को सचिवालय भवन की ओर तुरंत भेजा गया। हालांकि व्यापक तलाशी अभियान के बाद भी कोई संदिग्ध सामग्री या विस्फोटक नहीं मिला।
Published: undefined
इसके बावजूद पुलिस ने सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले महीने भी पंजाब सचिवालय को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था, जो बाद में अफवाह निकला।
पंजाब और हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ के सेक्टर-एक में स्थित है, जो एक उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है। बम की धमकी की यह हालिया घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के स्कूलों में इसी तरह की धमकियों के ठीक बाद सामने आई है। ये सभी धमकियां फर्जी साबित हुई थीं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined