हालात

राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोच रहा था कि आरएसएस के वो कायर लोग कहां थे, जो परसों हमारे युवा साथियों को पीट रहे थे? कहां थे वो लोग? आज तो मुझे उनमें से कोई दिखाई नहीं दिया। जब हम वहां खड़े हैं, जब देश की जनता वहां खड़ी है, तो तुम बाहर क्यों नहीं आते?

राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे
राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे फोटोः @INCIndia

राहुल गांधी ने मार्च में शामिल लोगों का जताया आभार

सरकार को संदेश- आपकी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

युवाओं को पीटने वाले आरएसएस के कायर लोग कहां थे

अलग-अलग प्रदर्शन नहीं हैं, हमारा एक ही आंदोलन है

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल होने वाले सभी लोगों शुक्रिया अदा किया है। एक्स पर वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी ने कहा कि आज के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले हर एक व्यक्ति का मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। उन करोड़ों लोगों का भी धन्यवाद, जिन्होंने दोपहर 3 बजे अपने-अपने तरीके से इस आंदोलन को समर्थन दिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं, कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि हमें सरकार को यह दिखाना था कि भारत की जनता डरने वाली नहीं है। आप हमें मारिए, धमकाइए, डराने की कोशिश कीजिए, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम आपकी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोच रहा था कि आरएसएस के वो कायर लोग कहां थे, जो परसों हमारे युवा साथियों को पीट रहे थे? कहां थे वो लोग? आज तो मुझे उनमें से कोई दिखाई नहीं दिया। जब हम वहां खड़े हैं, जब देश की जनता वहां खड़ी है, तो तुम बाहर क्यों नहीं आते? अपनी छोटी-छोटी गमछियां पहनकर क्यों नहीं बाहर आते हो और देखते हो कि क्या होता है?

आरएसएस के गुंडों में सामने आकर खड़े होने की हिम्मत नहीं

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि क्योंकि तुम भी देश के प्रधानमंत्री की तरह सिर्फ गुंडागर्दी करना जानते हो। तुममें सामने आकर खड़े होने की हिम्मत नहीं है। तुम सिर्फ़ सत्ता और ताकत के दम पर लड़ सकते हो। इसलिए आज जो कुछ हुआ, उसे देखकर बहुत खुशी होती है। मुझे आप सभी पर गर्व है। सबने एक टीम की तरह काम किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जैसा कि मैंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ये अलग-अलग प्रदर्शन नहीं हैं। यह एक ही आंदोलन है, जिसमें हम सब एक साथ खड़े हैं। हममें से हर एक व्यक्ति संविधान के इन हत्यारों, हमारे लोकतंत्र को कुचलने वालों के ख़िलाफ़ खड़ा होगा। और हम एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे।

इसे भी पढ़ेंः वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, राहुल गांधी के नेतृत्व में 'इंडिया' ने सुप्रीम कोर्ट तक किया मार्च

सभी सिविल सोसाइटी संगठनों का भी दिल से धन्यवाद

अंत में राहुल गांधी ने कहा कि मैं उन सभी सिविल सोसाइटी संगठनों का भी दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं, जो आज हमारे साथ आए और जिन्होंने हमारा समर्थन किया। आपके समर्थन की हम कद्र करते हैं। हम आप सभी से मोहब्बत करते हैं। भारत की सोच, हमारे संविधान के विचार और हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज सड़कों पर उतरने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद। मुझे उन सभी लोगों पर बेहद गर्व है, जो आज सड़कों पर उतरे। बहुत-बहुत धन्यवाद।

इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की

  • ,
  • लोकतंत्र बचाने के लिए फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, देखें तस्वीरें