हालात

संसदीय समिति में राष्ट्रीय सुरक्षा की जगह वर्दी पर चर्चा से भड़के राहुल गांधी, कांग्रेस ने बैठक से किया वॉकआउट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विरोध जताते हुए कहा कि रक्षा मामलों की संसदीय समिति में चीन और लद्दाख जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा के बजाय सेनाओं की वर्दी पर बात करना वक्त की बर्बादी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

संसद की रक्षा मामलों पर समिति की बुधवार को हुई बैठक से राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने वॉकआउट कर दिया है। खबरों के अनुसार, संसदीय समिति की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों की बजाय सेनाओं की यूनिफॉर्म पर चर्चा की जा रही थी। इसका राहुल गांधी ने विरोध किया और चीन से तनाव के बीच सैनिकों को बेहतर हथियार देने का मुद्दा उठाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें बोलने से रोक दिया गया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने बैठक से वॉक आउट कर दिया।

खबरों के अनुसार राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि रक्षा मामलों पर संसदीय समिति की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा के बजाय सशस्त्र सेनाओं की वर्दी पर चर्चा की जा रही थी। राहुल गांधी ने इसे संसदीय समिति के समय की बर्बादी बताया है।

सूत्रों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में बैठक में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की वर्दी पर चर्चा की जा रही थी। इस पर विरोध करते हुए दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस पर चर्चा करने के बजाय राष्ट्रीय सुरक्षा पर बात करनी चाहिए। लद्दाख और चीन से तनाव के बीच सेनाओं को मजबूत करने पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन, समति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जुआल ओराम ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

इसके बाद इस पर विरोध दर्ज कराते हुए राहुल गांधी बैठक से वॉक आउट कर गए। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की तरफ से बैठक में शामिल होने गए कांग्रेस सांसद राजीव सातव और रेवनाथ रेड्डी भी बैठक से बाहर निकल गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं

  • ,
  • एशियन गेम्सः भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, ओलंपिक का मिला टिकट