हालात

राहुल गांधी ने ट्रंप के खुलासे पर पीएम मोदी से मांगा जवाब, पूछा- 5 जहाजों का सच क्या है?

लगातार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा करते आ रहे ट्रंप ने आज कहा कि इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए। उन्होंने अपना यह दावा भी फिर दोहराया कि उनके हस्तक्षेप के बाद यह संघर्ष खत्म हुआ।

राहुल गांधी ने ट्रंप के खुलासे पर पीएम मोदी से मांगा जवाब, पूछा- 5 जहाजों का सच क्या है?
राहुल गांधी ने ट्रंप के खुलासे पर पीएम मोदी से मांगा जवाब, पूछा- 5 जहाजों का सच क्या है? फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान पांच लड़ाकू विमानों के गिराए जाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि पांच जहाजों का सच क्या है क्योंकि यह जानना देश का हक है। राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी, 5 जहाज़ों का सच क्या है? देश को जानने का हक है।’’

दरअसल, लगातार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा करते आ रहे ट्रंप ने आज फिर कहा कि इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान ‘‘पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए’’। उन्होंने अपना यह दावा भी फिर दोहराया कि उनके हस्तक्षेप के बाद यह संघर्ष खत्म हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या विमान दोनों देशों में से किसी एक ने खोए या क्या वह दोनों पक्षों के संयुक्त नुकसान का जिक्र कर रहे थे।

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब इस बारे में संसद के भीतर स्पष्टीकरण देना चाहिए। कांग्रेस नेता रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक दो दिन पहले, ‘ट्रंप मिसाइल’ 24वीं बार दागी गई और हर बार की तरह इस बार भी वही दो बातें दोहराई गईं।’’

रमेश ने ट्रंप के बयान का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान, दो परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध रुकवा दिया। अगर युद्ध जारी रहता तो कोई व्यापार समझौता नहीं होता। यानी भारत और पाकिस्तान को अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते के लिए तत्काल संघर्षविराम को मानना पड़ा।’’ उन्होंने कहा कि इस बार की नई सनसनीखेज बात यह जोड़ी गई है कि ‘‘शायद पांच लड़ाकू विमान गिराए गए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री, जो ‘हाउडी मोदी’ (सितंबर 2019) और ‘नमस्ते ट्रंप’ (फरवरी 2020) जैसे आयोजनों के जरिए डोनाल्ड ट्रंप से वर्षों की दोस्ती और ‘झप्पी- कूटनीति’ निभाते रहे हैं, उन्हें अब संसद में स्वयं खड़े होकर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पिछले 70 दिनों से किए जा रहे दावों पर स्पष्ट और ठोस स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच गत मई महीने में हुए सैन्य संघर्ष को व्यापार रोकने की धमकी देकर सुलझाया। ट्रंप के लगातार दावों के बावजूद पीएम मोदी ने अब तक एक बार भी देश के सामने आकर उनके बयान का न तो खंडन किया है और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध