हालात

राहुल गांधी ने केरल के सीएम को लिखा पत्र, बाढ़ में मलप्पुरम में गिरे पुल को फिर से बनाने की मांग

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को खत लिखा है। राहुल ने मलप्पुरम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चुंगथरा में कुरुम्बिलंगोड और चुंगथारा गांव के बीच केप्पिनिकादुव पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है।

फोटो: @RahulGandhi
फोटो: @RahulGandhi 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने केरल में हाल में आए बाढ़ में गिरे गिरे ब्रिज को बनवाने का आग्रह किया है।

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, “हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान मैं मलप्पुरम जिले के चुंगथारा पंचायत के कुरुम्बिलांगोड और चुंगथारा गांव के लोगों से मिला। बाढ़ के दौरान दोनों गांवों में भारी नुकसान हुआ है। काइप्पिनिकदावु पुल जोकि जीवन रेखा है जो इन दनों गांवों को चौलियार नदी से जोड़ता है, ढह गया है। इन गांवों के लोगों ने अपील की है कि इस पुल को दोबारा बनवाया जाए।”

सीएम को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने आगे कहा, “मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस पुल को बनवाने के लिए कदम उठाएं। फिलहाल गांवों के बीच सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक अस्थायी पुल बनवाया जा सकता है।”

बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने वायनाड का दौरा किया और पीड़ित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा था, “हमारी केरल में और न ही केंद्र में कोई सरकार है। लेकिन, आपको आपका हक दिलाना मेरा कर्तव्य है।”

बता दें कि केरल में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 125 लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ मलप्पुरम् में 60 लोगों की जान गई है। वायनाड में बारिश की वजह से 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Sep 2019, 2:06 PM IST

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला