हालात

आज इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ युवाओं से करेंगे संवाद

राहुल गांधी इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे भारत जोड़ो मैदान में होगा। इसमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और युवाओं की आवाज को प्रमुखता दी जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

  • राहुल गांधी इंदौर में आज शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे।

  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने के बाद क्षेत्रीय पार्क के सामने लगभग 12,000 वर्ग मीटर जमीन पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

  • शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ राहुल गांधी इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में छात्रों से संवाद कर चुके हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के इंदौर का दौरा करेंगे। वे अपने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत इंदौर में युवाओं से बातचीत करेंगे। राहुल गांधी का कार्यक्रम शाम 5 बजे इंदौर के राजीव गांधी सक्रिल के पास भारत जोड़ो मैदान में होगा।

उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जब व्यवस्था से उम्मीद टूटने लगे, तब बदलाव की आवाज उठती है। आज इंदौर से देश के छात्र अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उम्मीद की नई शुरुआत होगी, बदलाव की नई गूंज होगी। मिलकर हालात बदलेंगे।"

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली

बता दें कि इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने क्षेत्रीय पार्क के सामने लगभग 12,000 वर्ग मीटर जमीन 17 से 19 सितंबर तक के लिए अस्थायी पट्टे पर ली है। उधर, शनिवार को राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को 'एक्स' पर जानकारी दी कि छिंदवाड़ा के युवाओं के लिए शहर के राजीव गांधी प्राइवेट बस स्टैंड पर शनिवार शाम 5 बजे से बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में जुड़ने की भी अपील की।

'छात्रों की गूंज' आपकी सामूहिक आवाज है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है'

इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैं 19 सितंबर को छात्रों से मिलने, आपकी बात सुनने और आपसे बात करने के लिए इंदौर आ रहा हूं।। अगर आप या आपके अपने शिक्षा व्यवस्था के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - 'छात्रों की गूंज' आपकी सामूहिक आवाज है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।"

कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में कर चुके हैं संवाद

दरअसल, राहुल गांधी का यह छात्र संवाद कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को आयोजित होना था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए टालकर 19 सितंबर कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने पहले इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए इंदौर के नेहरू स्टेडियम में अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने एक लंबित न्यायिक मामले का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

आपको बता दें, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ राहुल गांधी अब तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। उन्होंने पुणे में 22 अगस्त को छात्राओं के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!