हालात

उत्तर प्रदेश में आफत की बारिश! एक दिन में 10 लोगों की मौत, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अवध और रुहेलखंड क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक जिलों में बहुत अधिक बारिश, अचानक बाढ़ और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं की चेतावनी जारी की है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में मैनपुरी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि जालौन और बांदा में दो-दो लोगों एवं एटा में एक व्यक्ति ने जान गंवायी।

मौसम विभाग ने अवध और रुहेलखंड क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक जिलों में बहुत अधिक बारिश, अचानक बाढ़ और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं की चेतावनी जारी की है।

Published: undefined

राज्य के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने कहा, "हाल की बारिश को देखते हुए अधिक वर्षा जिलों को चौबीसों घंटे निगरानी के लिए बाढ़ पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीमों को जरूरत के हिसाब से तैनात किया गया है।"

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के 75 जिलों में से 51 में अधिक बारिश दर्ज की गई। हाथरस जिले में सबसे अधिक 185.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी