हालात

राजस्थान सरकार ने 'जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट' लॉन्च किया, रोज नकद पुरस्कार जीतने का मौका

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लाभार्थी को प्रमुख योजनाओं का वीडियो अपलोड करना होगा और सरकार को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर 10 प्रमुख योजनाओं पर सवाल-जवाब करना होगा। इन वीडियो के जरिए सरकार अपनी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर चुकी है।

राजस्थान सरकार ने 'जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट' लॉन्च किया
राजस्थान सरकार ने 'जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट' लॉन्च किया फोटोः IANS

राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से एक 'जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट' लॉन्च किया। इस रोचक वीडियो कॉन्टेस्ट के जरिए राज्य के लोग प्रतिदिन इनाम जीत सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए खुद सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि "खत्म हुआ इंतजार, करें स्कीमों का प्रसार, पाएं आकर्षक पुरस्कार।"

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक महीने तक हर दिन इस रोचक वीडियो कॉन्टेस्ट के जरिये 2.75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस वीडियो कॉन्टेस्ट में राजस्थान की कांग्रेस सरकार की 10 फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में सवाल होंगे, जिनके जवाब देकर लोग लाखों के इनाम जीत सकेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लाभार्थी को प्रमुख योजनाओं का वीडियो अपलोड करना होगा और सरकार को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर 10 प्रमुख योजनाओं पर सवाल-जवाब करना होगा। इन वीडियो के जरिए सरकार अपनी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा