हालात

एक और बैंक संकट में, RBI ने यस बैंक पर लगाई पाबंदी, सिर्फ 50 हजार ही निकाल सकेंगे खाताधारक

यस बैंक के ग्राहकों के लिए बेहद बुरी खबर है। आरबीआई के निर्देशानुसार सभी खाताधारक यस बैंक से 50,000 रुपए से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे। यह पाबंदी फिलहाल 3 अप्रैल तक के लिए लगाई गई है। पाबंदी के बाद बैंक की मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवा भी बंद हो गई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

देश का एक और बैंक संकट से दो चार हुआ है। यस बैंक पर रिजर्व बैंक ने अब मौद्रिक सीमा लगा दी है, यानी अब इस बैंक के खाताधारक सिर्फ एक निर्धानरित राशि ही निकाल सकते हैं। आरबीआई ने निर्देश जारी कर कहा है कि यस बैंक के ग्राहक फिलहाल अधिकतम 50,000 रुपए ही निकाल सकते हैं। यह पाबंदी हर किस्म के खाते पर लागू होगी। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के यस बैंक में एक से अधिक खाते हैं, तो भी वह कुल 50,000 रुपएही निकाल सकता है। आरबीआई ने यह निकासी की यह पाबंदी फिलहाल 3 अप्रैल तक के लिए लगाई है।

आरबीआई की पाबंदी लागू होने के बाद से यस बैंक की मोबाइल और इंटरनेट बैंकिगं सेवा भी डाउन हो गई है।

इसके अलावा आरबीआई ने यस बैंक को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर यानी निदेशक मंडल के अधिकारों पर भी रोक लगा दी है। साथ ही एसबीआई के पूर्व डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और सीएफओ प्रशांत कुमार को प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया है।

आरबीआई ने कहा है कि यस बैंक लगातार एनपीए की समस्या से जूझ रहा है, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा है। आरबीआई द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, यस बैंक में बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से एक महीने के दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा धनराशि नहीं निकाली जा सकेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: धनतेरस पर सोने और चांदी हुए सस्ते, कीमतें करीब 4,500 रुपए तक घटीं और शेयर बाजार में तूफानी तेजी

  • ,
  • Agnipath Scheme: कांग्रेस की हुंकार, ‘अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो'

  • ,
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अडानी के ऑपरेशन वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करने का विदेशी एयरलाइंस कर रहीं विरोध

  • ,
  • खेल की खबरें: निशानेबाजों की निराशा बरक़रार, टीम स्पर्धा में भी चूके और संकट में बांग्लादेशी क्रिकेट टीम