हालात

दिल्ली-NCR में बारिश से राहत, जानें राजधानी में मॉनसून कब देगा दस्तक? यूपी समेत देश के इन राज्यों को लेकर भी अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में हीटवेव नहीं रहेगी। पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर अगले 3 से 4 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को और राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल 29 या 30 जून को दिल्ली में मॉनसून दस्तक दे सकता है। दिल्ली में मॉनसून का आगमन आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच होता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में हीटवेव नहीं रहेगी। पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर अगले 3 से 4 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट तट, गोवा और कर्नाटक में इस दौरान भारी बारिस हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के राज्य में 27 जून से 30 जून के बीच असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और सिक्किम में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।

Published: undefined

बात करें उत्तर पश्चिम भारत में की तो यहां के कई जगहों पर 28 से 30 जून के दौरान भारी से बहुत भारी होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जून को अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के मुताबिक, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, राजस्थान के बचे हुए हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून पहुंचने की संभावना है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: क्या खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट? US-ईरान के बीच 45 दिनों के सीजफायर समझौते पर चर्चा, रिपोर्ट में दावा

  • ,
  • सिनेजीवन: करिश्मा तन्ना के घर आने वाला है नन्हा मेहमान और सिनेमाई सितारों के बीच चमके पंजाबी गायक डॉ. सतिंदर सरताज

  • ,
  • अरुणाचल सीएम पेमा खांडू के परिवार से जुड़े ठेकों की जांच करेगी सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

  • ,
  • 'बिहार में प्रशासन-माफिया की साठगांठ से शराबबंदी विफल हुई', तेजस्वी बोले- अन्य नशीले पदार्थों का भी बढ़ा कारोबार

  • ,
  • केरल चुनाव: राहुल गांधी का मोदी और विजयन पर निशाना, बताया- 'अहंकारी', LDF के 'हू एल्स' अभियान की निंदा की