हालात

आरजेडी-जेडीयू साथ आने को तैयार? राबड़ी बोलीं- नीतीश महागठबंधन में आने की पहल करते हैं तो इस पर होगा विचार

बिहार की पूर्व सीएम और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में आने की पहल करते हैं तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।” उन्होंने कहा कि नीतीश के महागठबंधन में आने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के महागठबंधन में आने पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू महागठबंधन में आने की पहल करता है तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।

Published: 04 Jun 2019, 4:40 PM IST

आरजेडी की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार की रात एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया द्वारा नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में आने की पहल करते हैं तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।” उन्होंने कहा कि नीतीश के महागठबंधन में आने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

Published: 04 Jun 2019, 4:40 PM IST

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शामिल हुए थे। इससे पहले आरजेडी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बीजेपी को पछाड़ने के लिए सभी दलों को एक साथ आने की अपील की थी।

Published: 04 Jun 2019, 4:40 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने बिना नीतीश कुमार का नाम लिए कहा था, “नीति यही कहती है कि बीजेपी को पछाड़ने के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। इसमें कहीं छंटाऊं और चुनने-बिनने की बात नहीं होनी चाहिए।”

Published: 04 Jun 2019, 4:40 PM IST

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश के महागठबंधन में सभी रास्ते बंद हो गए हैं। इसको लेकर सवाल पूछने पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि कहीं कोई लिखकर दिया है। यह समय की बात है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में पक रही है नई राजनीतिक ‘खीर’, बीजेपी को हराने के लिए जेडीयू सहित सभी पार्टियां आएंगी साथ?

Published: 04 Jun 2019, 4:40 PM IST

गौरतलब है कि एनडीए में शामिल जेडीयू के केंद्र में सांकेतिक रूप से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर नीतीश नाराज बताए जा रहे हैं। इस प्रस्ताव के बाद जेडीयू नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई। ऐसे में यह कयास लगाया जाने लगा है कि नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एनडीए में किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार किया है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के कैबिनेट विस्तार में बीजेपी को नहीं मिली जगह, बिहार एनडीए में पड़ चुकी है दरार?

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 04 Jun 2019, 4:40 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 04 Jun 2019, 4:40 PM IST