हालात

संजय राउत ने UN को लिखा पत्र, कहा- 20 जून को घोषित किया जाए 'विश्व गद्दार दिवस'

संजय राउत ने यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को लिखे पत्र में कहा है कि जैसे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, उसी तरह 20 जून को विश्व गद्दार दिवस मनाया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' घोषित करने की मांग की है। दरअसल पिछले साल आज ही के दिन यानी 20 जून को शिवसेना के 40 विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उद्धव ठाकरे से बगावत की थी। संजय राउत ने यूएन को लिखे पत्र को शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि पार्टी महाराष्ट्र के लाखों लोगों के हस्ताक्षर को इकठ्ठा करेगी और उन्हें 20 जून को ‘विश्व गद्दार दिवस’ के रूप में घोषित करने की मांग के साथ संयुक्त राष्ट्र को भेजेगी।

संजय राउत ने यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को लिखे पत्र में कहा है कि जैसे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, उसी तरह 20 जून को विश्व गद्दार दिवस मनाया जाए। संजय राउत ने आगे पत्र में लिखा, दुनिया में गद्दारी के कई उदाहरण हैं और महाराष्ट्र के लोगों ने भी जून 2022 में एक देखा है। महा विकास अघाड़ी सरकार (शिवसेना – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस) का पतन हुआ, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कर रहे थे।

संसद संजय राउत ने कहा है कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि बीजेपी ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत का प्रयोग किया ताकि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी की सरकार गिर जाए।

यूबीटी सांसद ने कहा कि जिन 40 विधायकों ने हमें चाकू मारा, उनका नेतृत्व एक प्रमुख विधायक एकनाथ शिंदे (जो अब महाराष्ट्र के सीएम हैं) कर रहे थे। उनके साथ 10 निर्दलीय भी थे, जो एमवीए सरकार को समर्थन दे रहे थे। संजय राउत ने पत्र में लिखा है कि शिवसेना को छोड़ने की प्रक्रिया 20 जून को शुरू हुई जब एकनाथ शिंदे और अन्य लोग मुंबई से पड़ोसी राज्य गुजरात के लिए रवाना हुए। उन्होंने उद्धव ठाकरे को छोड़ दिया जो बीमार थे और 12 नवंबर और 19 नवंबर, 2021 को उनकी दो बड़ी सर्जरी हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली कूच पर अड़े किसान, 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर डटे, भिंड में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

  • ,
  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें