हालात

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर हुआ एक आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आंतकी को ढेर कर दिया गया है। बांदीपोरा के चंदाजी इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आंतकी को ढेर कर दिया गया है। बांदीपोरा के चंदाजी इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षाबलों को देखते हुए आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ अभी भी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में मुठभेड़ संबंधी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मसूद अजहर के भतीजे और 2019 के पुलवामा हमले की योजना में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादी पुलवामा में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

इस बीच पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार मंगलवार को टॉप 10 आतंकवादियों की एक सूची जारी की जो जम्मू-कश्मीर पुलिस के निशाने पर हैं। इस लिस्ट में 7 पुराने आतंकवादी- सलीम पर्रे, यूसुफ कांट्रो, अब्बास शेख, रियाज शेटगुंड, फारूक नाली, जुबैर वानी और अशरफ मोलवी शामिल हैं। वहीं तीन नए आतंकी साकिब मंजूर, उमर मुस्ताक खांडे और वकील शाह का नाम भी लिस्ट में रखा गया है। इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी थी।

पुलिस ने अनंतनाग में एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया और 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी

  • ,
  • बिहार में उर्दू, अरबी-फारसी के शिक्षकों के साथ भेदभाव! तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना