
9 अगस्त से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली आखिरकार जिंदगी से जंग हार गए। दिल्ली के एम्स में अरुण जेटली ने आखिरी सांस ली। वे 66 वर्ष के थे और 9 अगस्त से दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती थे। यह जानकारी दिल्ली एम्स ने खुद दी है। उन्होंने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुके जेटली को कैंसर भी हो गया था।
Published: 24 Aug 2019, 12:42 PM IST
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ महीनों में वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत लगातार गिर रही थी। खराब सेहत की वजह से ही उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। इसी साल 14 मई को एम्स में जेटली के गुर्दे का प्रत्यारोपण किया गया था।
Published: 24 Aug 2019, 12:42 PM IST
अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को नई दिल्ली में हुआ। जेटली वकीलों के परिवार वाली पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके माता-पिता का नाम महाराज किशन जेटली और रतन प्रभा जेटली है। जेटली ने दिल्ली के राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने लॉ में ग्रेजुएशन किया है। छात्र जीवन में वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्र इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Published: 24 Aug 2019, 12:42 PM IST
जेटली के राजनीति करियर की शुरूआत उनके छात्र जीवन में ही हो गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के विद्यार्थी नेता के रूप में जेटली ने छात्र संघ चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लिया था और फिर 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष भी बने थे। एक नजर डालते है उनके राजनीतिक सफर के बारे में।
Published: 24 Aug 2019, 12:42 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Aug 2019, 12:42 PM IST