हालात

दिल्ली पर आतंक का साया! धौलाकुआं से पकड़ा गया ISIS का आतंकवादी, 2 IED और हथियार बरामद

दिल्ली के धौलाकुआं से दिल्ली पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद आतंकी को गिरफ्तार किया। आतंकी के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली पर आतंक का साया मंडरा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकवादी अबू यूसुफ को धौलाकुआं से गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, आतंकी के पास से दो आईईडी और हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

धौलाकुआं में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए ISIS आतंकी को लोधी कॉलोनी में स्‍पेशल सेल के ऑफिस लाया गया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईएसआईएस के आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करना का प्लान बना रहे थे। कई जगह की आतंकी ने रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कुछ लोग अबू यूसुफ को संसाधन मुहैया करा रहे थे, उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

बता दें कि दिल्ली में 15 अगस्त को आतंकी हमले की चेतावनी सुरक्षाबलों ने जारी की थी। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस काफी सतर्क थी। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर तड़के कार्रवाई की और मुठभेड़ में आतंकियों को अरेस्ट कर लिया।

इसे भी पढ़ें: अब मोदी सरकार IRCTC की अपनी और हिस्सेदारी बेचेगी! मर्चेंट बैंकर्स से 10 सितंबर तक बोली मंगाई

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Aug 2020, 9:43 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो