हालात

SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि सच तो ये है कि बीजेपी ने अपनी बेईमानी, धोखेबाजी और चाल-चरित्र के ऐतिहासिक पतन के कारण अपना जनाधार पूरी तरह खो दिया है। इसीलिए अब बीजेपी को सिर्फ धांधली का ही भरोसा है।

SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव
SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव फोटोः सोशल मीडिया

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर एसआईआर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान है। बीजेपी की नीयत तब भी ख़राब थी, अब भी ख़राब है।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक खबर पोस्ट करते हुए कहा, पहले तो सिर्फ़ मुसलमान लोगों को कागज के लिए परेशान किया जाता था, अब तो हिंदुओं को भी नोटिस पर नोटिस जा रहे हैं। कोई दावा कर रहा था कि हम गलत वोटों के पकड़े जाने पर उन लोगों को डिटेंशन सेंटर भेज देंगे तो क्या अब वो वोट के आधार पर नागरिकता तय करेंगे और लोगों को उनके खेत, जमीन, घर-मकान से बेदखल करेंगे क्या?

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा, जब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन जी के परिजनों को नकार दिया गया तो आम लोगों का क्या, वो बेचारे तो लड़ भी नहीं पाएंगे, उल्टे वोटर कार्ड नहीं होने पर वो और उनके परिवार के बुजुर्ग और बच्चे अपने हक़-अधिकार, विरासत, जायदाद, जमा-पूंजी के ज़ब्त हो जाने के डर से हमेशा तनाव और चिंता में ही रहेंगे।

इसे भी पढ़ेंः बीजेपी एसआईआर में धांधली करना चाहती है, इसके शासन में संविधान खतरे में: अखिलेश यादव

Published: undefined

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि सच तो ये है कि बीजेपी ने अपनी बेईमानी, धोखेबाजी और चाल-चरित्र के ऐतिहासिक पतन के कारण अपना जनाधार पूरी तरह खो दिया है। इसीलिए अब बीजेपी को सिर्फ धांधली का ही भरोसा है। उसके तथाकथित पन्ना प्रमुख खुद ही भाजपाइयों को देखकर मुंह फेर ले रहे हैं क्योंकि बीजेपी के गोरखधंधे, गलत नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी की वजह से वो अपने गांव, समाज, बिरादरी में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।

इसे भी पढ़ेंः एसआईआर : छुपी तानाशाही का खामोश हमला

Published: undefined

पूर्व सीएम ने कहा कि जनता कह रही है कि ये तो सीधी सी बात है कि आज जिन कागजों को दिखाकर वोटर के नाम, उम्र और अन्य विवरण को ठीक करने का दावा चुनाव आयोग कर रहा है, वही कागज तो पहले भी वोटर ने दिखाए थे, तब फिर गलती कैसे हुई और क्या गारंटी कि फिर नहीं होगी? इसका मतलब गलती चुनाव आयोग ने करी और वोट सही कराने के लिए, अपना सारा काम छोड़कर दौड़ना जनता को पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ेंः आड़ी, तिरछी और अनाड़ी एसआईआर और चुनिंदा बीएलओ की पीठ थपथपाता चुनाव आयोग

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा कि दरअसल सीधी बात ये है कि ये पीडीए के वोट काटने का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है, जिसमें अगर वोटर थोड़ा जागरूक हुआ तो अपना नाम जुड़वा लेगा नहीं तो नाम ठीक कराने में आ रही दिक्कतों के कारण पीछे हट जाएगा। पीडीए प्रहरियों और ईमानदार बीएलओ की वजह से बीजेपी और उनके संगी-साथी अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। पीडीए प्रहरी याद रखें: एक भी झूठा वोट न जुड़ने पाए, एक भी सही वोट न कटने पाए, एक भी सही वोट न घटने पाए।

इसे भी पढ़ेंः एसआईआर और मतदाता सूची: डेटाबेस में गड़बड़ियों के लिए किसी ठहराएं दोषी?

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...

  • ,
  • केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है

  • ,
  • हल्द्वानी अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमीन रेलवे की, प्रभावित परिवार पीएम आवास के लिए कर सकते हैं आवेदन