
देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच मुंबई एक जाने माने रेस्टोरेंट के 10 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद दो दिनों के लिए रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर इस खबर के सामने आते ही जिन्होंने इस रेस्टोरेंट से खाना खाया है वे लोग खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
Published: undefined
कोरोना के बढ़ते मामलों पर महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा, “मुंबई में अब तक करोड़ो रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया जा चुका है। जो लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होटल, मॉल और थियेटर पर भी नजर रखी जा रही है।”
Published: undefined
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 16,838 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,73,761 हुई। 113 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,548 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,76,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,39,894 है।
इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना की रफ्तार से दहशत में लोग! 24 घंटे में संक्रमण के 16,838 नए केस, 113 लोगों की गई जान
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined