हालात

तेजस्वी यादव ने कहा- हमें भारतीय सेना पर नाज, हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं। हमें भारतीय सेना पर नाज है। भारतीय सेना को मौका मिलेगा तो इस दुनिया से पाकिस्तान का नक्शा खत्म हो जाएगा।

फोटो: ians
फोटो: ians 

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने लोदीपुर गांव पहुंचकर आईटीबीपी के शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया।

आरजेडी नेता तेजस्वी ने लोदीपुर गांव जाकर शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और शोकाकुल परिजनों से उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग और सदा उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने शहीद सौरभ कुमार की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऐसे पराक्रमी वीर सैनिक देश सेवा के लिए सदैव युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर कहा, "हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं। हमें भारतीय सेना पर नाज है। भारतीय सेना को मौका मिलेगा तो इस दुनिया से पाकिस्तान का नक्शा खत्म हो जाएगा। हम लोगों ने पहले ही कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में जो भी निर्णय लें, हमलोग साथ हैं।"

इसके बाद तेजस्वी यादव काको प्रखंड के टिमलपुर गांव पहुंचे, जहां दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी साधु शरण यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से साधु शरण यादव का जीवन रहा, उससे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। इससे पहले तेजस्वी यादव मंगलवार को छपरा पहुंचे थे और उन्होंने बीएसएफ के बहादुर सब-इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के आवास पर जाकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था, "सरहद की हिफाजत करते हुए अपने वतन पर जान कुर्बान करने वाले बीएसएफ के बहादुर सब-इंस्पेक्टर जनाब मोहम्मद इम्तियाज के छपरा जिला स्थित आवास पहुंच शोकाकुल परिजनों से उनका दुख-दर्द साझा किया एवं हर संभव सहयोग व सदा उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा तथा मांग पत्र पर विचार करने का विश्वास दिलाया।"

--आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम/एएस

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद