हालात

जम्‍मू-कश्‍मीर में NIA का बड़ा एक्शन, टेरर फंड‍िंग केस में 13 ठ‍िकानों पर छापेमारी

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन कश्मीर में एजेंटों की मदद कर रहे हैं, जो युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं। हम उन पर छापेमारी कर रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में 13 जगहों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमों के साथ सीआईएसएफ के जवान और स्थानीय पुलिस भी है। एनआईए ने जम्‍मू कश्‍मीर की 13 जगहों पर छापेमारी कर आतंकी फंडिंग गतिविधियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई को अंजाम द‍िया गया है।

सूत्र ने कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन कश्मीर में एजेंटों की मदद कर रहे हैं, जो युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं। हम उन पर छापेमारी कर रहे हैं। फिलहाल, एनआईए ने इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

गुरुवार को भी एनआईए ने जमात-ए-इस्लामी (JeI) के टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर के बडगाम और बारामूला जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। यह सब घाटी में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल समूहों द्वारा आतंकी फंडिंग गतिविधियों पर शिकंजा कसने को लेकर क‍िया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल