
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में जारी घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी का शव बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया, "आज (रविवार को) एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे मृत आतंकवादी की तलाश जारी है।"
Published: undefined
उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन चल रहा है। इससे पहले शनिवार को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी थी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम दो आतंकवादी मारे गए थे।
Published: undefined
अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों आतंकवादियों के शव बरामद नहीं किए जा सके, क्योंकि वे नियंत्रण रेखा के करीब पड़े थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined