
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल को खत्म होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी जानकारी दी। इस बार के बजट सत्र की बात करें तो 6 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र में कुल 27 बैठकें 66 दिनों में होंगी। संसद के बजट सत्र में 14 फरवरी से 12 मार्च तक का ब्रेक होगा। इसके बाद एक फिर से सत्र को शुरू किया जाएगा।
खबरों के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 13 मार्च को दूसरा भाग शुरू होगा। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए