हालात

चमोली त्रासदी पर दलाई लामा ने जताया दुख, कहा- मरने वालों के प्रति संवदेना और लापता लोगों के लिए प्रार्थना

चमोली जिले में हाल ही में ग्लेश्यिर टूटने के कारण हादसा हुआ। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने दुख जताते हुए कहा कि मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रियजनों को खो दिया है और उनके लिए प्रार्थना करता हूं, जो अभी भी लापता हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर बताया है कि वह आपदा में हुई मौतों से कितने दुखी हैं और यह भी कहा कि वह लापता लोगों के लिए चिंतित है। चमोली जिले में हाल ही में ग्लेश्यिर टूटने के कारण हादसा हुआ। उन्होंने लिखा, "मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रियजनों को खो दिया है और उनके लिए प्रार्थना करता हूं। मैं उन लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं जो अभी भी लापता हैं।"

दलाई लामा ने कहा, "मैं समझता हूं कि केंद्र और राज्य सरकारें दोनों बचाव कार्य में लगी हुई हैं और इस आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। उत्तराखंड के लोगों के साथ एकजुटता के एक संकेत के रूप में, मैंने दलाईलामा ट्रस्ट से राहत और बचाव के प्रयासों के लिए दान करने के लिए कहा है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी ने हादसे पर जताया दुख, कहा- काजीरंगा हादसे की खबर दुखद, पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक और दिसंबर में 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

  • ,
  • छठ महापर्व से पहले दिल्ली में ‘नकली यमुना’ पर घिरी बीजेपी, सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर लगाया आरोप

  • ,
  • खेल: अय्यर ने पिच पर फोड़ा करारी हार का ठीकरा और विश्व कप से पहले लचर बल्लेबाजी ने बढ़ा दी गंभीर की चिंता

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: सामने आएगा 'VIP' का सच? अभिनेत्री उर्मिला का गांधीनगर में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट