हालात

महंगाई से हाहाकार! कई शहरों में पेट्रोल के दाम 120 के पार, राहुल गांधी बोले- जेबकतरों से सावधान

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस महीने के पहले दिन सोमवार को लगातार छठेवें दिन उबाल जारी रहा। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों के लेकर जनता परेशान हैं। ना सिर्फ पेट्रोल डीजल बल्कि रसोई गैस के दामों में भी लगाता इजाफा हो रहा है। देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 120 के पार हो गई है। इन सबके बीच एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर इसे लेकर हमला बोला है।

'जेबकतरों से सावधान!': राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा है कि 'जेबकतरों से सावधान!' ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से हमला किया है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने कई बार मोदी सरकार को महंगाई को लेकर घेरा है। राहुल गांधी लगातार अपने ट्वीट और बयानों के जरिए केंद्र सरकार को घेरते रहते हैं। एक बार फिर आज उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमत पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जेबकरतों से सावधान! #TaxExtortion' आपको बता दें, राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की है। जिससे ये पता चलता है कि पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज टैक्स से सरकार की कमाई बढ़ी है।

आपको बता दें, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस महीने के पहले दिन सोमवार को लगातार छठेवें दिन उबाल जारी रहा। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की जिसके बाद राजधानी दल्लिी में पेट्रोल 109.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। अक्टूबर में 31 दिनों में से 24 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी थी और उस दौरान पेट्रोल 7.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था। आज को मिलाकर 25 दिनों में पेट्रोन 7.85 रुपये और डीजल 8.65 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

इसे भी पढ़ें- पंजाब के लोगों को चन्नी सरकार का दीवाली गिफ्ट! बिजली कीमतों में इतने रुपए की कटौती, 11% बढ़ा महंगाई भत्ता

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Nov 2021, 7:00 PM IST

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार