हालात

बिहार में जिलाधिकारी के घर चोरों ने किया हाथ साफ, सुशासन राज में कानून-व्यवस्था की खुली पोल

बिहार के सारण जिले के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के सुपौल स्थित घर में चार महीने के अंदर दूसरी बार चोरी हुई है। अब तो लोग भी कहने लगे हैं कि जब बड़े अधिकारी के घर चोर हाथ साफ कर रहे हैं, तो आम लोग कहां सुरक्षित रहेंगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इस दौरान सत्ता पक्ष भले ही इसे नकार रहा हो, लेकिन जब जिलाधिकारी के आवास में चोर हाथ साफ कर रहे हों, तो सवाल उठेंगे ही। बिहार के सारण जिले के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के सुपौल स्थित घर में चार महीने के अंदर दूसरी बार चोरी हुई है। लोग तो अब कहने लगे हैं कि जब बड़े अधिकारी के घर चोर हाथ साफ कर रहे हैं, तो आम लोग कहां सुरक्षित रहेंगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में सारण के जिलाधिकारी सेन का घर है। यह घर महीनों से बंद पड़ा है। वहां ताला लटक रहा था। शनिवार की सुबह को ताला टूटा हुआ देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस जब घर में पहुंची तब अंदर कमरों के ताले भी टूटे पाए गए। सूत्रों के अनुसार, घर के कई सामान गायब पाए गए हैं, हालांकि चोरी गए सामानों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। राघोपुर के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के भाई पहुंच गए हैं। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि शुक्रवार को ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि चार महीने पूर्व ही इस घर में चोरी की घटना घटी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला