हालात

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, टेंपो ट्रेवलर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत

विजय नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मपाल सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्रवार सुबह आईपीईएम संस्थान के निकास द्वार के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के करीब छह बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विजय नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मपाल सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्रवार सुबह आईपीईएम संस्थान के निकास द्वार के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि एक जीप में सवार दो युवक सड़क के किनारे वाहन से उतरकर मोटरसाइकिल के साथ खड़े एक युवक से रास्ता पूछ रहे थे। तभी तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रैवलर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान जीप सवार प्रवीण कुमार (30) और दीपक (28) तथा मोटरसाइकिल सवार योगेश (25) के रूप में हुई है। एसएचओ सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published: undefined

पुलिस का अनुमान है कि बस चालक को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी और उसने आखिरी क्षण में ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन समय पर बस रोक नहीं पाया।

विजय नगर थाना पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।

सिंह ने कहा कि बस चालक 30 वर्षीय वीरेंद्र, तिलक नगर से हरिद्वार जा रहा था और उसके वाहन में कई महिला यात्री थीं। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined