हालात

सरकार से तनातनी के बीच ट्विटर के अंतरिम शिकायत अधिकारी का इस्तीफा, नए आईटी नियमों के तहत हाल में हुई थी नियुक्ति

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर मुश्किल में पड़ सकता है। उसके ग्रीवेंस ऑफिसर ने नियुक्त के एक स्पताह बाद ही इस्तीफा दे दिया। नए आईटी नियमों के तहत ग्रीवेंस अधिकारी की नियुक्त जरूरी है। गौरतलब है कि नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच घमासान चल रहा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

केंद्र सरकार और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच जारी तनातनी के बीच ट्विटर को झटका लगा है। ट्विटर के अंतरिम शिकायत अधिकारी ( इंटेरिम ग्रीवेंस आफिसर) ने नियुक्ति के एक सप्ताह बाद ही इस्तीफा दे दिया है। पीटीआई के मुताबिक इस अधिकारी की नियुक्ति सरकार के नए आईटी नियमों के तहत की गई थी। नए नियमों के अनुसार सभी डिजिटल माध्यमों को एक ग्रीवेंस अधिकारी नियुक्त करना जरूरी है जो उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेगा और उन पर कार्यवाही करेगा।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्विटर के ग्रीवेंस अधिकारी धर्मेंद्र चतुर को हाल ही में नियुक्त किया गया था। लेकिन अब ट्विटर की वेबसाइट पर उनका नाम नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि नए आईटी नियमों के तहत ग्रीवेंस अधिकारी का होना बहुत जरूरी है। ट्विटर ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Jun 2021, 9:24 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान

  • ,
  • दिल्ली दंगाः अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के वकील ने पुलिस की धाराओं पर उठाए सवाल, सही धाराओं में जांच की मांग की

  • ,
  • 'आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करना हमेशा खुशी की बात रही', रहाणे के संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट