
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कस्बा यार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। आईजीपी कश्मीर ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि मुठभेड़ में जेईएम कमांडर यासिर पारे मारा गया है। साथ ही इस मुठभेड़ में आईईडी एक्सपर्ट और विदेशी आतंकवादी फुरकान भी मारा गया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों आतंकी कई कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।
Published: 01 Dec 2021, 9:23 AM IST
इलाके सर्च ऑपरेशन जारी है। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने सीज कर दिया है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
Published: 01 Dec 2021, 9:23 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 01 Dec 2021, 9:23 AM IST