हालात

पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी कर रहा था ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का चार्जमैन, यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

जांच में सामने आया है कि उसने फैक्ट्री की डेली प्रोडक्शन रिपोर्ट, जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट और अन्य संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं, स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर, पेंडिंग रिक्विजिशन लिस्ट और अन्य दस्तावेज एक महिला को भेजे थे।

पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी कर रहा था ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का चार्जमैन, यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार
पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी कर रहा था ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का चार्जमैन, यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार फोटो: सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद में तैनात चार्जमैन रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। रविंद्र कुमार पर आरोप है कि वह हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ी कई गोपनीय सूचनाएं और दस्तावेज आईएसआई को भेज रहा था।

Published: undefined

जांच में सामने आया है कि उसने फैक्ट्री की डेली प्रोडक्शन रिपोर्ट, जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट और अन्य संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं, स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर, पेंडिंग रिक्विजिशन लिस्ट और अन्य दस्तावेज एक महिला को भेजे थे। उसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट और कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Published: undefined

रविंद्र कुमार की फेसबुक के जरिए पिछले साल एक महिला से दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को नेहा शर्मा के नाम से पेश किया था। बाद में बातचीत के दौरान महिला ने यह स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करती है। पैसों के लालच में आकर रविंद्र कुमार ने उसे गोपनीय दस्तावेज भेजने शुरू कर दिए।

Published: undefined

यूपी एटीएस को रविंद्र कुमार के मोबाइल से कई अहम सबूत मिले हैं, जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सीनियर अफसरों और 51 गोरखा राइफल्स के अधिकारियों द्वारा लॉजिस्टिक ड्रोन के ट्रायल संबंधी जानकारी भी शामिल है। रविंद्र के मोबाइल में ‘नेहा शर्मा’ का नंबर चंदन स्टोर कीपर 2 के नाम से सेव था। एटीएस को उसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट और कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो आईएसआई के साथ उसकी संलिप्तता को साबित करते हैं। इस मामले में जांच जारी है और एटीएस जल्द ही और खुलासे कर सकती है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी